भारत में कोरोना वायरस को दी जा सकती है आसानी से मात, बस करने होंगे ये तीन काम
- यह वायरस सामान्य परिस्थिति में हवा से हवा में नहीं फैलता है
- केवल उसी स्थिति में फैलेगा जब किसी संक्रमित इंसान की खांसी या छींक से ड्रॉप नीचे गिरेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वुहान से आने वाले 518 लोगों को 14 दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में रखने के बाद उन्हें स्वस्थ घर भेजने वाले आईटीबीपी के डॉक्टरों की टीम के सदस्य डॉ. राजकुमार का कहना है कि भारत में कोरोना को आसानी से मात दी जा सकती है। इसके लिए हमें तीन काम करने होंगे।
डॉ. राजकुमार बताते हैं कि कोरोना वायरस को लेकर अभी तक जितनी भी रिसर्च हुई है, उसमें एक बात तो पुख्ता तरीके से साबित हो गई है कि यह वायरस सामान्य परिस्थिति में हवा से हवा में नहीं फैलता है।
ये केवल उसी स्थिति में फैलेगा जब किसी संक्रमित इंसान की खांसी या छींक से ड्रॉप नीचे गिरेगा। इसी वजह से लोगों को एक-दूसरे से खासतौर पर, जिसमें कोरोना जैसे लक्ष्ण हों, दूरी बनाने की एडवाइजरी जारी की गई है। नई दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी क्वारंटाइन केंद्र पर अभी तक चीन के वुहान से 518 लोग आ चुके हैं।
इनमें अधिकांश भारतीय थे। पहले बैच में 406 और दूसरे में 112 लोग यहां पर लाए गए थे। इन सभी को 14-14 दिन तक क्वारंटाइन केंद्र पर रखा गया है। दो बार टेस्ट हुआ और दोनों रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सब लोगों को उनके घर भेज दिया गया है। चीन से आने वालों में ज्यादातर युवा थे।
चूंकि वे लोग लंबे समय से चीन में रह रहे थे। उनका खानपान ठीक था और उन्होंने स्वदेश आकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम नहीं होने दिया। नतीजा, 14 दिन बाद वे हंसते मुस्कुराते अपने घर रवाना हो गए। इटली के 21 पर्यटकों का दल जो कि भारत आया हुआ था, उसमें से 16 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया।
उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल करा दिया गया। वे भी ठीक हो रहे हैं। पहले यह कहा जा रहा था कि मरीज की आयु पचास साल से ज्यादा है तो ठीक होने में समय लगेगा। कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। इटली के सभी पर्यटकों की उम्र 60 साल से ज्यादा थी, लेकिन उन्होंने अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम नहीं होने दिया। वे ठीक हो गए।
डॉक्टरों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया जाता है, तो उसे तीन कामय करने होंगे। पहला, खूब पानी पीना है। हो सके तो दो तीन बार गर्म पानी पी लें। सीजनल फल खाएं। इसमें किसी स्पेशलाइजेशन की जरूरत नहीं है। जो भी फल उपलब्ध है, उसे खा लें। यदि आंवला मिल जाए तो बहुत अच्छा है।
तीसरा काम है, रोग प्रतिरोधक क्षमता का ध्यान रखना। इसे किसी भी सूरत में कम नहीं होने देना है। अगर ये सब होता है और दवाएं नियमित तौर पर ली जाती हैं तो समझें कि आप 14 दिन बाद ठीक हो जाएंगे। बाकी सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए जो एडवाइजरी जारी की है, उसका पालन करें।