{"_id":"5e8cf4658ebc3e75df75604b","slug":"coronavirus-tablighi-jamaat-case-reaches-supreme-court-demands-immediate-ban-and-cbi-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, तत्काल प्रतिबंध लगाने और सीबीआई जांच की गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तब्लीगी जमात का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, तत्काल प्रतिबंध लगाने और सीबीआई जांच की गुहार
Wed, 08 Apr 2020 03:15 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 08 Apr 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तब्लीगी जमात का मामला मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अजय गौतम ने देश के प्रधान न्यायाधीश को एक पत्र लिखकर तब्लीगी जमात पर बैन लगाने व उसकी तमाम गतिविधियों पर रोक लगाने की गुहार की है।
विज्ञापन
अजय गौतम ने गुहार लगाई है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली सरकार और गृह मंत्रालय को तब्लीगी जमात की सभी गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश पारित किया जाना चाहिए। साथ ही इस पत्र में यह भी कहा गया है कि दिल्ली नगर निगम अधिनियम के तहत तब्लीगी जमात की निजामुद्दीन स्थित बिल्डिंग को गिराया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा तब्लीगी जमात पर कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलाने के कथित आरोप की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। उन्होंने पिटीशन दाखिल करके मांग की है कि इसे जनहित याचिका के तौर पर देखा जाए और सुनवाई की जाए।
विज्ञापन