फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus : Strictness, blacklist, break, visa rules, cleanliness, needless visitors, lockdown india

कोरोना पर सख्ती: वीजा नियम तोड़ने वाले होंगे ब्लैकलिस्ट, बेवजह घूमने वालों से कराई सफाई

Wed, 01 Apr 2020 08:49 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Apr 2020 08:49 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : Strictness, blacklist, break, visa rules, cleanliness, needless visitors, lockdown india
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के फैलाव को लेकर सरकार समय के साथ सख्त होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत आने वाले जिन लोगों ने वीजा नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और संबंधित को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। मंत्रालय ने ये भी कहा कि कोरोना वायरस को लेकर अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून के तहत एफआईआर दर्ज होगी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर : सेना ने 21 मजदूरों और दो छात्रों को क्वारंटीन किया
लॉकडाउन के बाद अपने घरों की तरफ कूच कर रहे 21 मजदूरों को सेना ने श्रीनगर के थानामंडी इलाके से 21 लोगों और दो छात्रों को जारांवली गली में बने क्वारंटीन कैंप में स्थानांतरित कर दिया। इधर पंजाब के अमरपुरा इलाके में कोरोना पीड़ित मरीज की मौत के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया।
विज्ञापन


राजस्थान : ईरान से आए दस और में वायरस की पुष्टि
ईरान से जोधपुर लाए गए दस लोगों में मंगलवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। केंद्र सरकार ने ईरान में फंसे 1036 लोगों को एयरलिफ्ट किया था और तब से ऐसे लोगों की जांच चल रही है। सभी को जोधपुर और जैसलमेर में बनाए गए सेना के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। वहीं दूसरी ओर झुंझुनू के नवलगढ़ में लॉकडाउन के दौरान घूम रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। तीनों को क्वारंटीन वॉर्ड की सफाई का काम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा : लैब में तकनीकी खराबी नहीं हो सकी जांच

गोवा के लैब में तकनीकी खराबी के चलते कोरोना सैंपल की जांच मंगलवार को नहीं हो सकी। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट़्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि तकनीकी खराबी के चलते ऐसा हुआ है। विशेषज्ञों की टीम गड़बडी को ठीक करने में लगी है। जल्द सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

हैदराबाद : स्टॉक खत्म, 60 फीसदी दवा की दुकानें बंद

लॉकडाउन के बीच हैदराबाद में दवा आपूर्ति बाधित होने से शहर में कई दवा दुकानें मंगलवार को बंद रहीं। कई दिनों से आपूर्ति बाधित होने के चलते स्टॉक खत्म हो गया और दुकानें बंद करनी पड़ी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दवा एसोसिएशन के महासचिव किशन मुरारे शेट्टी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल होने के बाद भी दवा आपूर्ति नहीं हो रही है क्योंकि कामगार नहीं पहुंच रहे हैं। इसका नतीजा ये है कि 60 फीसदी दवा दुकानें बंद हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed