फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus: Sonia Gandhi set up workforce to deal with Covid 19 crisis in Congress ruled states

सोनिया गांधी ने किया कांग्रेस शासित राज्यों में कोरोना संकट से निपटने के लिए कार्यबल का गठन

Sat, 28 Mar 2020 08:09 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 28 Mar 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
coronavirus: Sonia Gandhi set up workforce to deal with Covid 19 crisis in Congress ruled states
सोनिया गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी शासित राज्यों में कोरोना वायरस के संकट से निपटने के प्रयासों को तेज करने के लिए शनिवार को एक कार्यबल का गठन किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक यह कार्यबल कांग्रेस शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस संकट के खिलाफ समन्वय के साथ काम करेगा ताकि गरीबों और मजदूरों की मुश्किलों को दूर किया जा सके।

विज्ञापन


इस कार्यबल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम एवं जयराम रमेश, छत्तीसगढ़ सरकार के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली शामिल हैं। कांग्रेस शासित राज्यों के लिए बनी घोषणापत्र क्रियान्वयन समितियों के प्रमुख भी इस कार्यबल में सदस्य हैं। वेणुगोपाल ने कहा कि कार्यसमिति के सदस्य तत्काल काम में जुट जाएंगे। गौरतलब है कि पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकारें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed