फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus: Sonia Gandhi announces use of her MP fund for RaeBareli

कोरोना वायरस: सोनिया गांधी ने रायबरेली के लिए की अपनी सांसद निधि के इस्तेमाल की घोषणा

Fri, 27 Mar 2020 05:40 PM IST
आसिम खान पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 27 Mar 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Sonia Gandhi announces use of her MP fund for RaeBareli
सोनिया गांधी - फोटो : PTI

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कोरोना वायरस से निपटने के प्रयास के तहत वहां की जिला अधिकारी से शुक्रवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में स्थानीय जनता की मदद के लिए वह उनकी सांसद निधि का इस्तेमाल कर सकती हैं। उन्होंने रायबरेली की जिला अधिकारी शुभ्रा सक्सेना को लिखे पत्र में अपने क्षेत्र की जनता से यह अपील भी की है कि वो पूरी तरह सावधानी बरतें।

विज्ञापन


सोनिया ने कहा, जिला प्रशासन से मेरी अपील है कि लोगों को सैनिटाइजर, मास्क और साबुन इत्यादि वितरित किए जाएं। दिहाड़ी मजदूरों, गरीबों और बेघर लोगों पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी बेसहारे को भूखा नहीं सोने दिया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, रायबरेली की जनता की प्रतिनिधि होने के नाते मुझसे जिस प्रकार का सहयोग चाहिए उसके लिए मैं प्रतिबद्ध हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जिला अधिकारी महोदया, रायबरेली की जनता की कोरोना आपदा से मदद के लिए जितने भी फंड की जरूरत हो वो आप निकाल सकती हैं। मैं इसकी संस्तुति देती हूं। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य सांसदों ने भी अपने अपने क्षेत्रों में कोरोना से निपटने के लिए अपनी सांसद निधि के इस्तेमाल की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed