फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus second wave sonia gandhi kejriwal slams centre on covid 19 vaccinations

टीके पर तकरार : केंद्र और विपक्ष आमने-सामने, भाजपा बोली- वैक्सीन पर भ्रम फैला रहा विपक्ष

Wed, 12 May 2021 04:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 12 May 2021 04:31 PM IST
सार

देश में वैक्सीन की कमी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।  कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने केंद्र पर पर्याप्त वैक्सीन मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया है, तो वहीं भाजपा ने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का दावा किया है। 

विज्ञापन
coronavirus second wave sonia gandhi kejriwal slams centre on covid 19 vaccinations
संबित पात्रा - फोटो : Twitter @BJPLive

विस्तार

देश में वैक्सीन की कमी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।  कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत अन्य विपक्षी दलों ने केंद्र पर पर्याप्त वैक्सीन मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया। विपक्ष के आरोपों पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार किया है। संबित पात्रा ने कहा कि वैक्सीन पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। राहुल गांघी और केजरीवाल वैक्सीन पर झूठ बोल रहे हैं। पात्रा ने कहा कि लाइसेंस प्रक्रिया के तहत सभी देशों को टीका भेजा गया है। 14 फीसदी वैक्सीन यूनाइटेड किंगडम को दिया गया है। 

विज्ञापन


वैक्सीन विदेश भेजने के आरोपों पर संबित पात्रा ने कहा कि अभी तक 6.68 करोड़ वैक्सीन की डोज़ अन्य देशों को भेजी गई हैं, इनमें से 1.07 करोड़ मदद के तौर पर दी गई हैं। पात्रा ने बताया कि सीमा सुरक्षित करने के लिए सात पड़ोसी देशों को भी 78.5 लाख टीके भेजे गए हैं। इसके अलावा 2 लाख डोज़ यूनाइटेड नेशन भेजे गए । 
विज्ञापन


नड्डा ने कांग्रेस नेताओं की शिकायत सोनिया गांधी से की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कोरोना महामारी के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार को लेकर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। पत्र  में जेपी नड्डा ने कहा कि महामारी और संकट की इस घड़ी में कांग्रेस के व्यवहार से दुखी हूं, लेकिन हैरान नहीं हूं। आपकी पार्टी के कुछ नेता लोगों की मदद करने में सराहनीय काम कर रहे हैं। पत्र में  उन्होंने लिखा कि जब भारत कोरोना महामारी के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहा है, ऐसे में कांग्रेस के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। लोगों में एक तरह से खौफ पैदा किया जा रहा है। कांग्रेसी नेता लोगों को गुमराह करना बंद करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा दिल्ली सरकार ने 1.34 करोड़ कोरोना वैक्सीन की मांग की, लेकिन कोवैक्सीन बनाने वाली भारत बायोटेक ने दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर वैक्सीन सप्लाई करने से इनकार कर दिया है। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के हिसाब से राज्यों को कंपनियां वैक्सीन मुहैया करा रही है।  केंद्र पर तंज कसते हुए सिसोदिया ने इसे केंद्र का 'वैक्सीन कुप्रबंधन' करार दिया है। 
 
देश में वैक्सीन की किल्लत
गौरतलब है कि 18 प्लस से ज्यादा के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, ऐसे में देश में वैक्सीन की भारी किल्लत हो गई है। दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक समेत देश के अन्य हिस्सों में टीकाकरण केंद्रों पर लंबी भीड़ लगी हुई है। राज्यों में वैक्सीन की भारी किल्लत हो गई है। लोगों का आरोप है कि वैक्सीन लेने के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, बावजूद इसके उन्हें वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed