{"_id":"5e3c28548ebc3ee5d653bcfd","slug":"coronavirus-prohibition-of-chinese-citizens-in-india-police-sent-chinese-to-hospital-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी नागरिकों के भारत आने पर रोक, मदद के लिए थाने पहुंचे व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चीनी नागरिकों के भारत आने पर रोक, मदद के लिए थाने पहुंचे व्यक्ति को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
Thu, 06 Feb 2020 08:23 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 06 Feb 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : PTI
कोरोनावायरस को लेकर भारत ने सख्ती बरतते हुए दुनिया के किसी भी कोने से भारत आने वाले चीनी नागरिकों को 5 फरवरी से पहले जारी हुए वीजा के अमल पर रोक लगा दी है। इसमें नियमित (स्टीकर) और ई-वीजा शामिल है। हालांकि, हांगकांग, मकाऊ और ताइवान के चीनी पासपोर्ट धारकों को रियायत दी गई है।
विज्ञापन
मदद मांगने पहुंचे चीनी नागरिक को पुलिस ने भेजा अस्पताल
दिल्ली से तिरुवनंतपुरम पहुंचे एक चीनी युवक को जब किसी होटल में कमरा नहीं मिला तो वह शिकायत लेकर पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंच गया। पर जब जैसे ही पुलिस को पता चला कि वह चीन से आया है तो पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए और उसे कमरा दिलाने में मदद करने के बजाए उसे सीधे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
यह 25 वर्षीय युवक सिचुआन प्रांत से आया था और उसमें किसी तरह के लक्षण नहीं थे फिर भी उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। वह दिल्ली से यहां पहुंचा था। पुलिस के अनुसार जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती उसे अस्पताल में एक अलग वार्ड में रखा जाएगा।
विज्ञापन