फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Outbreak Update Covid Cases Death Active Cases Lockdown Vaccination Live

Corona Update: देश में 15-18 आयुवर्ग के दो करोड़ से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी, जानें कोराना के हाल

Fri, 18 Feb 2022 03:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Feb 2022 03:53 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि 15 साल से लेकर 18 साल तक की उम्र के किशोर बड़े ही उत्साह के साथ टीकाकरण अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Outbreak Update Covid Cases Death Active Cases Lockdown Vaccination Live
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज होती जा रही है। बताया जा रहा है कि देश में देश में 15-18 आयुवर्ग के दो करोड़ से ज्यादा किशोरों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि 15 साल से लेकर 18 साल तक की उम्र के किशोर बड़े ही उत्साह के साथ टीकाकरण अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन



प्रमुख राज्यों के हाल

  • ओडिशा सरकार ने आज से सभी शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है।
  • भारत ने 80% योग्य वयस्क आबादी को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज़ लगा दी है।
  • केरल में शुक्रवार को 7780 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 18 लोगों की मौत हुई और 21134 लोग ठीक हुए। सक्रिय मामले 85875 हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • असम में कोरोना के 46 नए मामले सामने आए, 209 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 3 मरीज़ों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 966 हैं।
  • कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,333 नए मामले आए, 4,890 डिस्चार्ज हुए और 19 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 16,184 हैं।
  • तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 1,146 नए मामले सामने आए, 4,229 लोग डिस्चार्ज हुए और 8 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 20,681 हैं।
  • देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 175 करोड़ के पास पहुंचा। आज शाम 7 बजे तक वैक्सीन की 32 लाख से ज़्यादा डोज़ लगाई गई हैं।
  • दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 607 नए मामले सामने आए। 854 लोग डिस्चार्ज हुए और 4 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 2,775 हैं। पॉजिटिविटी रेट 1.22% बनी हुई है।
  • महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2,068 नए मामले आए, 4,709 लोग डिस्चार्ज हुए और 15 लोगों की कोरोना से मौत हुई। सक्रिय मामले 21,159 हैं।


देश में कोरोना के सक्रिय मामले तीन लाख से कम
देश में 43 दिन बाद कोरोना के सक्रिय मामले शुक्रवार को तीन लाख से नीचे आ गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 25920 मामले सामने आए और 492 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4,27,80,235 और महामारी से मौत का आंकड़ा 5,10,905 पर पहुंच गया। दैनिकों मामले लगातार 12वें दिन एक लाख से कम रहे। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब 2,92,092 सक्रिय मरीज हैं। देश की रिकवरी दर सुधार के साथ 98.12 हो गई। बीते 24 घंटों में सक्रिय मरीजों की संख्या में 40,826 की कमी आई।

वैक्सीन और कोरोना पर वीके पॉल का बयान
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि हम देख सकते हैं कि कोरोना के मामलों में आया उछाल अब थम गया है, लेकिन हमें यह भी पता होना चाहिए कि अब तक बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे थे। उम्मीद है कि यह कमी कायम रहेगी, लेकिन हम लापरवाही नहीं बरत सकते। इस पर पूरी नजर होनी चाहिए कि हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें। 

उन्होंने कहा कि हमने अन्य वैक्सीन निर्माताओं को अपने वैज्ञानिकों के साथ सहयोग करने और अपनी देश में टीके विकसित करने के लिए आमंत्रित किया। बाद में उन्होंने टीकों का निर्माण किया और हमें सॉवरिन इम्युनिटी छूट की मांग करते हुए उन्हें खरीदने की पेशकश की, लेकिन यह सरकार को स्वीकार्य नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed