{"_id":"5e867c678ebc3e769029202f","slug":"coronavirus-outbreak-ram-nath-kovind-and-m-venkaiah-naidu-will-hold-a-video-conference-with-governors-lieutenant-governors-administrators-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के हालात पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति गर्वनरों और प्रशासकों से आज करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना के हालात पर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति गर्वनरों और प्रशासकों से आज करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Fri, 03 Apr 2020 05:30 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 03 Apr 2020 05:30 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस महामारी को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गवर्नरों, लेफ्टिनेंट गवर्नरों और प्रशासकों के साथ आज राष्ट्रपति भवन में एक वीडियो-कॉन्फ्रेंस करेंगे। केंद्र सचिवालय ने इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही, राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उद्योगपतियों, मीडिया प्रमुखों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर चुके है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह कल सुबह नौ बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। माना जा रहा है कि यह वीडियो संदेश देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों को लेकर हो सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि कोरोना से देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र (423), तमिलनाडु (309) और केरल (286) है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कल से अब तक 328 नए केस सामने आए हैं और 12 नई मौतें रिपोर्ट हुई हैं। देश में कोरोना से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 2069 हो गई है। वहीं, कोरोना के संक्रमण की वजह देश में कुल 53 मौते हुई हैं। पॉजिटिव खबर यह है कि अब तक 155 लोग ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन