फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus Omicron infected number reached above 100 in the country and government said do not travel unnecessarily

Omicron Updates: देश में 100 से ऊपर पहुंची ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या, सरकार ने कहा- गैरजरूरी यात्रा न करें

Sat, 18 Dec 2021 02:55 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 18 Dec 2021 02:55 AM IST
सार

वैक्सीन न लेने वालों में ओमिक्रॉन स्वरूप का अधिक खतरा है। सरकार ने लोगों से विवाह, पार्टी और अन्य कार्यक्रमों से दूरी बनाएं और जरूरी होने पर ही शरीक होने की अपील की।

विज्ञापन
coronavirus Omicron infected number reached above 100 in the country and government said do not travel unnecessarily
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोनावायरस के कारण कई लॉकडाउन झेल चुके भारत में अब फिर से नए वैरिएंट ने चिंता पैदा कर दी है। कोरोना का नया वैरिएंट देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है अब तक इसके कुल 113 मामले सामने चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश और तेलंगाना में भी दो-दो मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


साथ ही देश में कोरोना वायरस के नए ओमिक्रॉन स्वरूप के तेजी से प्रसार को देखते हुए सरकार ने लोगों को जरूरी न होने पर यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में अकेले वैक्सीन से काम नहीं चलेगा और इसके साथ-साथ कोविड व्यवहार का भी पालन करना पड़ेगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि वैक्सीन न लेने वालों में ओमिक्रॉन स्वरूप का अधिक खतरा है। उन्होंने लोगों से विवाह, पार्टी और अन्य कार्यक्रमों से दूरी बनाएं और जरूरी होने पर ही शरीक होने की अपील की। दुनिया के 91 देशों में अब तक 27 हजार से अधिक ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उधर, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि 12 नए मामलों के साथ दिल्ली में 22 संक्रमित हो गए हैं, जिनमें से 10 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं तेलंगाना में भी दो नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सप्ताह के लिए सख्ती जरूरी
ओमिक्रॉन स्वरूप को लेकर सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है। भीड़ में सहभागिता बिलकुल न करें और जिन जिलों में कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है उन्हें तत्काल दो हफ्ते के लिए कंटेनमेंट जोन की तरह सख्ती होनी चाहिए। - डॉ. बलराम भार्गव, महानिदेशक आईसीएमआर


कोरोना के मामले
देश में एक दिन में 7447 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 391 लोगों की मौत और 7886 मरीजों को छुट्टी दी गई है। देश में सक्रिय मामले 86,415 हैं।

एकांतवास का कोई निर्णय नहीं
ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिक ने एक आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया कि बेंगलुरु में जोखिम वाले देशों से आने वाले लोगों के लिए एकांतवास का निर्णय नहीं लिया गया है, भले ही वे कोविड -19 के  परीक्षण नैगिटिव आए। इसमें लिया गया कोई भी निर्णय ('जोखिम वाले' देशों से विदेशी आगमन के लिए अनिवार्य संस्थागत संगरोध) के संबंध में विशेषज्ञों के परामर्श के बाद और भारत सरकार और राज्य सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed