फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus, No Chinese crew allowed to enter India from Mumbai port

कोरोनावायरस का कहरः मुंबई बंदरगाह से किसी चीनी क्रू को भारत में प्रवेश की इजाजत नहीं

Sat, 08 Feb 2020 12:39 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 08 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
coronavirus, No Chinese crew allowed to enter India from Mumbai port
कोरोनावायरस का कहर - फोटो : पीटीआई

मुंबई बंदरगाह पर आने वाले जहाजों पर चालक दल के सदस्यों (क्रू ) में अगर कोई चीनी नागरिक है तो उसे भारत में उतरने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा को देखते हुए जहाज को यहां अपना कूड़ा फेंकने की इजाजत भी नहीं होगी। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन संजय भाटिया ने इन प्रतिबंधों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां आने वाले किसी जहाज में चीन के क्रू सदस्य का पहले मेडिकल चेकअप होगा और उसे स्वास्थ्य अधिकारी के पास भेजा जाएगा ।

विज्ञापन


भाटिया ने कहा कि पोर्ट पर आने वाले जहाजों के सभी क्रू सदस्यों की सूची की पड़ताल की जा रही है और खासकर इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि किसी क्रू सदस्य ने पिछले 15 दिनों में चीन की यात्रा की है या नहीं। भाटिया ने कहा है कि मुंबई पोर्ट पर आने वाले जहाजों पर अगर चालक दल के सदस्यों (क्रू) में अगर कोई चीनी नागरिक है तो उसे भारत में उतरने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा को देखते हुए जहाज को यहां अपना कूड़ा फेंकने की इजाजत भी नहीं होगी।

विज्ञापन

भारत के सभी बंदरगाहों पर जांच शुरू

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शुक्रवार को संसद में कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए केंद्र ने 12 बड़े और सभी छोटे बंदरगाहों पर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा देश के 21 एयरपोर्ट पर पहले से ही स्क्रीनिंग की जा रही है। हर्ष वर्धन ने राज्यसभा में बताया कि समुद्री और हवाई मार्ग से चीन से भारत आने वाले किसी व्यक्ति के बिना जांच आने से रोकने के लिहाज से यह कदम उठाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चीन सहित हांगकांग, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाली उड़ानों की जांच अनिवार्य कर दी गई है। सतर्कता बढ़ाने के लिए समेकित बीमारी निगरानी कार्यक्रम को मजबूत बनाया जा रहा है। हर्ष वर्धन ने बताया कि करीब देशभर में 150 मुसाफिरों को कोरोना वायरस से पीड़ित होने के अंदेशे के चलते उन्हें अलग वार्ड में रखा गया है। नेपाल सीमा पर सभी एकीकृत चेकपोस्ट पर स्क्रीनिंग प्रारंभ कर दी गई है

मणिपुर में नहीं आएगा चाइना मेड फूड

मणिपुर ने चीन, म्यांमार और दक्षिणपूर्व एशियाई देशों से आने वाले डिब्बा बंद खाने के सामान के आयात पर रोक लगा दी है। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशालय से जारी नोटिफिकेशन में लोगों से यह भी कहा गया है कि वे इन देशों से किसी भी आने वाले भोजन से परहेज करें।

उल्टी करने वाले चीनी यात्री को शक के चलते विमान से उतारा

यहां से दिल्ली जा रहे विमान में चीन के यात्री की तबियत खराब होने के बाद उसे विमान से उतार दिया गया। स्थानीय प्रशासन को उसके कोरोनावायरस से पीड़ित होने का शुबहा है। इस यात्री ने चक्कर आने और उल्टी की शिकायत की थी। जैसे ही विमान पुणे एयरपोर्ट पर उतरा, उसे फौरन ही उतारा गया और सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उसे यहां एक अलग वार्ड में रखा गया है।

भारतीय चावल का अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम चढ़ा

भारत से निर्यात होने वाले चावल का अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम चढ़ गया है। बीते चार सप्ताह में भारतीय चावल अपने सर्वोच्च स्तर पर आ गया। भारत के पांच फीसदी टूटे उबले चावल वाली वैरायटी का भाव 370 से 373 डॉलर प्रति टन चल रहा था जो अब बढ़कर 370 से 375 डॉलर प्रति टन हो गया है। कारोबारियों ने इसकी एक वजह कोरोना वायरस के कारण थाईलैंड और वियतनाम के बाजारों पर दबाव को बताया है।

पाक समेत सभी पड़ोसी मुल्कों को बढ़ाया था मदद का हाथ : जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि जब वुहान से अपने नागरिकों को वापस लाया जा रहा था तो भारत ने पाकिस्तान समेत अपने सभी पड़ोसी मुल्कों को मदद का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने कहा कि इनमें से केवल मालदीव ने उनका प्रस्ताव स्वीकार किया। हम न केवल अपने लोग बल्कि पड़ोसी देशों के नागरिकों को भी वहां से निकालने के लिए तैयार थे।

आंध्र प्रदेश की युवती का सरकार पर आरोप

चीन में रह रही एक युवती के केंद्र सरकार पर कथित आरोप लगाने वाला वीडियो अब वायरल हो गया है। इस वीडियो में आंध्र प्रदेश की रहने वाली युवती ने सरकार पर आरोप लगाया कि चीन में रहने वाले भारतीय को निकालने के समय उसे वहीं छोड़ दिया गया। उसका दावा है कि वह केवल बुखार से पीड़ित थी लेकिन तब भी उसके साथ अमानवीय भेदभाव हुआ। उसने यह भी कहा कि कई और भारतीयों को संक्रमण के शक में वहीं छोड़ दिया गया है।

नायडू ने एयर इंडिया टीम की प्रशंसा की

उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू ने शुक्रवार को वुहान से करीब 600 भारतीयों को निकाल लाने वाले एयर इंडिया चालक दल के सदस्यों की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि एयर इंडिया की यह 34 सदस्यीय टीम को बहुत बहुत बधाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed