फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus news : There will be more than 10 lakh patients by 22 July, mathematical estimation of increase in cases proved to be correct

22 जुलाई तक 10 लाख से ज्यादा होंगे कोरोना मरीज, मामले बढ़ने का गणितीय आकलन सही साबित

Fri, 03 Jul 2020 05:00 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Jul 2020 05:00 AM IST
सार

  • देश में 20 दिन में दोगुना हो रहे कोरोना के मरीज
  • दो जुलाई तक छह लाख मरीज होने का था अनुमान

विज्ञापन
coronavirus news : There will be more than 10 lakh patients by 22 July, mathematical estimation of increase in cases proved to be correct
भारत में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसे लेकर कुछ गणितीय आकलन सच भी हो रहे हैं। दो सप्ताह पहले किए गए ऐसे ही आकलन में बताया गया कि दो जुलाई तक देश में मरीजों की संख्या छह लाख पार हो सकती है। जिसकी पुष्टि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने की है। बीते 26 जून को अमर उजाला ने इस गणितीय आकलन के बारे में बताया था।

विज्ञापन


अब यही डाटा देख विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि आगामी 22 जुलाई तक देश में मरीजों की संख्या 10 लाख पार हो जाएगी। इसकी बड़ी वजह संक्रमण का दोगुना होने की दर को बताया जा रहा है। 1 जून से लॉकडाउन हटने के बाद दोगुना होने की दर में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।
विज्ञापन


जून के तीसरे सप्ताह में यह दर 21 दिन से घटकर 19 दिन आ गई थी। अब करीब दो सप्ताह बाद वापस यह दर 20 दिन पर आ गई है। इसका मतलब है कि हर 20वें दिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुना हो रही है। अगर इसमें बड़ा सुधार नहीं हुआ तो जुलाई का तीसरा सप्ताह 10 लाख से अधिक केस के रूप में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कोरोना वायरस को देश में पांच महीने पूरे हो चुके हैं। पहली बार जून के महीने में करीब 3.60 लाख केस देखने को मिले थे। विशेषज्ञ शुरुआत से ही जुलाई में कोरोना पीक मिलने की आशंका जता रहे हैं। अब यह पीक इसी महीने के आखिर तक पांच लाख से अधिक केस के रूप में दिखाई दे सकता है।

आठ जुलाई तक सात लाख मरीजों का अनुमान

केरल के डाटा एक्सपर्ट जेम्स विल्सन ने बताया था कि 2 जुलाई तक मरीजों की संख्या छह लाख और आठ जुलाई तक सात लाख हो सकती है। जोधपुर आईआईटीजे के पूर्व प्रोफेसर रीजो एम जॉन का कहना है कि कोरोना को लेकर वे शुरुआत से ही गणितीय मॉडल्स पर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि एक जुलाई तक देश में मरीजों की संख्या छह लाख हो सकती है जोकि साबित हो चुका है। 

कितने दिन में एक लाख नए मरीज

मरीज   दिन लगे
01,139 110 (19 मई)
207,615 15 (3 जून)
308,993 10 (13 जून)
410,461 08 (21 जून)
508,953 06 (27 जून)
604,641 05 (2 जुलाई)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed