फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus News In India : Sero-survey will be done across the country to find out the population exposed to corona virus

कोरोना वायरस के संपर्क में आई आबादी का पता लगाने के लिए देशभर में होगा सीरो-सर्वे

Fri, 10 Jul 2020 06:47 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 10 Jul 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News In India : Sero-survey will be done across the country to find out the population exposed to corona virus
लोगों की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संपर्क में आई आबादी का पता लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी सीरो-सर्वे किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को इस संबंध में जानकारी दी है। बता दें कि ऐसा ही एक सर्वेक्षण मई माह में किया गया था, जिसके नतीजे अभी जारी होना बाकी हैं।

विज्ञापन


भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) यह सीरो-सर्वेक्षण करेगी। इसके तहत लोगों के खून के नमूने की जांच करके शरीर में कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित होने के बारे में पता लगाया जाएगा। इससे यह पता लग सकेगा कि कितने लोग वायरस संक्रमण की जद में आए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण ने गुरुवार को कहा कि आईसीएमआर ने मई में किए गए सीरो-सर्वेक्षण के अंतिम नतीजे घोषित नहीं किए हैं। अभी यह नतीजे घोषित किए जाने से पहले की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। यह सर्वे मध्य अप्रैल के संक्रमण पर केंद्रित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में, आईसीएमआर एक और राष्ट्रव्यापी अनुवर्ती (फोलोअप) सीरो-सर्वेक्षण की योजना बना रहा है जैसा कि पहले मध्य अप्रैल में संक्रमण की जद का पता लगाने के लिए आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed