{"_id":"62edb6726a26ce7afd6643f2","slug":"coronavirus-new-sub-form-of-omicron-variant-found-in-ten-states-insacog-monitoring-changes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : दस राज्यों में मिला ओमिक्रॉन का नया उप स्वरूप, इन्साकॉग ने कहा- वायरस के बदलावों की हो रही निगरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना : दस राज्यों में मिला ओमिक्रॉन का नया उप स्वरूप, इन्साकॉग ने कहा- वायरस के बदलावों की हो रही निगरानी
Sat, 06 Aug 2022 09:15 AM IST
योगेश साहू
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 06 Aug 2022 09:15 AM IST
सार
Coronavirus : भारत के स्वदेशी कोरोना रोधी टीका को जापान की ओर से अनुमति मिल गई है। इसके तहत अब कोवाक्सिन टीका की एहतियाती खुराक लेने वाले लोग जापान यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूके और अमेरिका में फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ाने वाला नया उप स्वरूप देश के कुछ राज्यों में भी सामने आया है। शुक्रवार को इन्साकॉग ने बताया कि देश के कुछ राज्यों में बीए.2.5 की पहचान हुई है जो ओमिक्रॉन का ही उप स्वरूप है। इसके स्पाइक प्रोटीन संरचना में काफी म्यूटेशन हैं, जिसकी वजह से यह एंटीबॉडी का स्तर कम कर सकता है। हालांकि डेल्टा की तरह यह प्रभावी हो सकता है या नहीं? फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इन्साकॉग ने कहा, जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिये उनकी टीम भारत में कोरोना वायरस के बदलावों पर निगरानी रख रही है। बीए.2.5 उप स्वरूप मिलने के बाद भी देश के अस्पतालों में संक्रमित रोगियों की भर्ती दर में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा समय के लिए यह राहत भरी खबर है। इन्साकॉग के नेटवर्क में देश की 54 प्रयोगशालाएं हैं, जहां कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है।
विज्ञापन
इन राज्यों में मिला नया उप स्वरूप
हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।
एक दिन में 20 हजार से ज्यादा केस, 70 की मौत
बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,07,588 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,35,364 हुई। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर जारी बयान के अनुसार बीते दिन देश में संक्रमण से 70 और लोगों की कोरोना वायरस से मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,600 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,35,364 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 फीसदी है।
विज्ञापन
भारत के स्वदेशी कोरोना रोधी टीका को जापान ने दी अनुमति, अब कोवाक्सिन टीका की एहतियाती खुराक लेने वाले लोग जापान यात्रा कर सकेंगे
भारत के स्वदेशी कोरोना रोधी टीका को जापान की ओर से अनुमति मिल गई है। इसके तहत अब कोवाक्सिन टीका की एहतियाती खुराक लेने वाले लोग जापान यात्रा कर सकेंगे। शुक्रवार को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘हमें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि जापान सरकार ने कोवाक्सिन की बूस्टर खुराक को यात्रा के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह एक और बड़ी उपलब्धि है जो हमारे कोविड टीकाकरण का वैश्विक स्तर पर प्रभाव बयां कर रही है।