फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus New cases vaccination vaccine production Kerala Mansukh Mandavia Health Ministry

कोरोना: मंडाविया बोले- अक्तूबर में होगा टीके की 28 करोड़ से अधिक खुराकों का उत्पादन, अब तक 97 करोड़ डोज लगाई जा चुकीं

Wed, 13 Oct 2021 10:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 Oct 2021 10:55 PM IST
सार

बुधवार की शाम तक देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 96.78 करोड़ पर पहुंच गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जल्द ही इसके 100 करोड़ के पार जाने की उम्मीद जताई है। उधर, केरल में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज यहां इस जानलेवा बीमारी के 11 हजार से अधिक मामले सामने आए। 

विज्ञापन
Coronavirus New cases vaccination vaccine production Kerala Mansukh Mandavia Health Ministry
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकों की आपूर्ति लगातार बढ़ रही है और अक्तूबर में टीकों की 28 करोड़ से अधिक खुराकों का उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि भारत का टीकाकरण अभियान आने वाले कुछ दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगा। राज्यों के पास इस समय आठ करोड़ से अधिक खुराकें हैं। मंडाविया ने कहा कि लगभग 73 फीसदी पात्र आबादी को टीके की एक खुराक और 29 फीसदी आबादी को दोनों खुराकें लग चुकी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस महीने उपलब्ध होने वाली टीकों की 28 करोड़ खुराकों में से लगभग 22 करोड़ खुराकें कोविशील्ड (भारतीय सीरम संस्थान) की और करीब छह करोड़ खुराकें कोवाक्सिन (भारत बायोटेक) की होंगी। इसके साथ ही 60 लाख डीएनए टीकों का उत्पादन भी किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि देश में अब तक लगभग 97 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं। अगले सप्ताह इस आंकड़े के 100 करोड़ के पार हो जाने की उम्मीद है, संभवत: 19 या 20 अक्तूबर को हम यह मील का पत्थर छू सकते हैं। 
विज्ञापन


आज शाम तक टीकाकरण का कुछ ऐसा है आंकड़ा
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने बताया है कि बुधवार शाम सात बजे तक देश में कोरोना टीके की अब तक कुल 96 करोड़ 78 लाख आठ हजार 545 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। वहीं, बुधवार को शाम सात बजे तक 32 लाख 36 हजार 997 खुराकें लगाई गईं। वहीं, समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अभी तक स्वास्थ्य मंत्रालय की बूस्टर खुराक को आगे बढ़ाने की कोई योजना नहीं है क्योंकि इस मामले पर विशेषज्ञों की राय अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में मिले 11079 नए मामले, 123 लोगों की मौत
केरल में कोविड का प्रकोप लगातार जारी है। यहां पिछले 24 घंटों में कोविड-19 महामारी के 11079 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में राज्य में 123 संक्रमितों की जान चली गई और 9972 लोग ठीक हुए। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 97,630 हो गई है। वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 357 नए मामले दर्ज किए गए। इसी दौरान यहां 438 लोग ठीक हुए तो 10 मरीजों की जान चली गई। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या अब 9621 रह गई है। 

पीएम केयर्स फंड से चालू हुए 1183 ऑक्सीजन प्लांट
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पीएम केयर्स फंड से वित्तपोषित 1224 पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट में से 1183 प्लांट पूरे देश में चालू हो चुके हैं। मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि गुजरात, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, गोवा और ओडिशा समेत 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपना 100 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है। उन्होंने बताया कि चालू हो चुके इन प्लांट की 1899 मीट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन करने की क्षमता है। बाकी बचे हुए 41 प्लांट भी जल्द ही चालू हो जाएंगे।

केरल: कोरोना प्रभावित बीपीएल परिवारों को मदद
केरल कैबिनेट ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के ऐसे परिवारों के आश्रितों के लिए तीन साल के लिए पांच हजार रुपये मासिक वित्तीय मदद का एलान किया है जिनके परिजनों की मौत कोरोना वायरस के चलते हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह मदद वर्तमान में दी जा रही वित्तीय मदद से अलग होगी।


गुजरात: सरकारी नौकरी के लिए आयु सीमा में राहत
नौकरी की तलाश करने वालों पर कोरोना वायरस महामारी के असर को कुछ कम करने के लिए गुजरात सरकार ने बुधवार को एक बड़ा एलान किया। राज्य सरकार ने कहा कि विभिन्न रिक्तियों के लिए आगामी भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा में एक साल की राहत दी जाएगी। इस संबंध में जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह फैसला मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कैबिनेट की बैठक के दौरान कोरोना वायरस महामारी के दौरान करीब एक साल तक कोई सरकारी भर्ती न होने के तथ्य को देखते हुए लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed