{"_id":"5ebb886e8ebc3e9048061ccf","slug":"coronavirus-lockdown-first-passenger-special-train-arrived-at-new-delhi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Lockdown: पहली ट्रेन दिल्ली पहुंची, यात्रियों के सामने आगे की यात्रा के लिए वाहन मिलने का संकट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus Lockdown: पहली ट्रेन दिल्ली पहुंची, यात्रियों के सामने आगे की यात्रा के लिए वाहन मिलने का संकट
Wed, 13 May 2020 11:11 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 May 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच 12 मई से यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने 30 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को संचालित कर रही है। रेल सेवा बहाल होने के बाद बुधवार को नई दिल्ली पहुंची पहली ट्रेन से गुजरात, राजस्थान, बिहार और मुंबई से सैकड़ों यात्री यहां पहुंचे और आगे की यात्रा के लिए स्टेशन के बाहर परिवहन के साधन तलाशते नजर आए।
विज्ञापन
ट्रेन मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे अहमदाबाद से रवाना हुई और सुबह आठ बजे नई दिल्ली पहुंची। वहीं अन्य राज्यों से भी ट्रेनें मंगलवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना हुईं जो बुधवार सुबह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे ने 12 मई से यात्री ट्रेन सेवाओं को बहाल किया है जो कोरोना वायरस के कारण लगाए लॉकडाउन के कारण कई हफ्तों से बंद चल रही थीं। कई यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर खड़े रहे जबकि कुछ स्थानीय कैब चालकों को विभिन्न राज्यों में उनके घरों तक ले जाने के लिए मनाने की कोशिश करते दिखे।
विज्ञापन
जयपुर के एक होटल में काम करने वाले 14 लोगों का समूह भी ऐसी ही परेशानी में घिरा रहा। उत्तराखंड में खटीमा के अशोक टम्टा (22) ने कहा कि उन्हें कोई अंदाजा नहीं है कि वह कैसे अपने घर पहुंचेंगे। टम्टा की आठ अप्रैल की शादी थी। उन्होंने बताया कि जयपुर के जिस होटल में वह काम करता था वह बंद हो गया जिससे वह बेरोजगार हो गया।
उसने कहा कि हमारे पास वापसी के अलावा कोई विकल्प नहीं था। जब ट्रेन सेवाएं बहाल हुई तो हमने एक बार सोचा भी नहीं और टिकट बुक करा लिया तथा यात्रा के लिए तैयार हो गए। पिथौरागढ़ के उसके दोस्त और सहकर्मी दीपक कुमार ने कहा कि अगर उन्हें परिवहन का कोई साधन नहीं मिला तो वह सड़कों पर सोएंगे और पैदल चलकर अपने गृह राज्य पहुंचेंगे।
जयपुर में काम करने वाले चेन्नई के तीन लोगों का समूह भी इनमें से एक था जो स्टेशन के बाहर इंतजार कर रहा था। फुरकान (26) ने बताया कि सड़क पर बाहर इंतजार करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। सिर्फ इतनी राहत है कि आसमान में बादल छाए हैं। उसके दोस्त गिलानी (26) ने बताया कि उन्होंने बीती रात भोजन किया था और अब उनके पास खाने को कुछ नहीं है।
उन्होंने कहा कि हालात मुश्किल होते जा रहे हैं लेकिन हमें भरोसा है कि हम अपने घर पहुंच जाएंगे। यात्रियों ने बताया कि रवाना होने और यहां पहुंचने के दौरान उनकी जांच की गई तथा अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि सभी यात्री सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें।