फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus live updates, positive case in Kerala delhi china wuhan university, everything about it

Coronavirus: वुहान में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए कल रवाना होंगे विशेष विमान

Thu, 30 Jan 2020 07:35 PM IST
Sneha Baluni एएनआई, केरल
एएनआई, केरल Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 30 Jan 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
coronavirus live updates, positive case in Kerala delhi china wuhan university, everything about it
बीजिंग एयरपोर्ट पर मास्क पहने क्रू सदस्य। - फोटो : PTI

चीन में फैले कोरोनावायरस को देखते हुए भारत सरकार वुहान प्रांत में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए तैयारी कर रही है। इसके तहत दो विशेष विमानों को शुक्रवार को चीन रवाना किया जाएगा। वुहान प्रांत कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है। इस वायरस से अब तक 170 लोगों की मौत हो गई है और 7,711 लोग संक्रमित है। वहीं, यह वायरस अब तक दुनिया के 17 देशों में फैल चुका है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस. जयशंकर ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि चीन के हुबई प्रांत से 600 भारतीयों से हमारा संपर्क हुआ है। वे लोग स्वदेश आना चाहते हैं और बीजिंग में हमारा दूतावास 24 घंटे उन्हें वापस लाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। 
विज्ञापन


भारत ने कोरोनावायरस से प्रभावित वुहान प्रांत के हुबेई शहर से भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने के लिए चीन सरकार से दो विमानों के परिचालन की अनुमति मांगी थी। जिस पर अनुमति मिलने के बाद बीजिंग में भारतीय दूतावास ने कहा कि हम कल (शुक्रवार) शाम भारतीय नागरिकों को हवाई रास्ते से हुबेई से बाहर निकालने के लिए तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास ने कहा कि पहली उड़ान उन भारतीय नागरिकों को ले जाएगी जो वुहान और उसके आसपास हैं। उन्होंने अपने निकासी के लिए सहमति व्यक्त की है। इसके बाद एक और उड़ान रवाना होगी जो उन लोगों को ले जाएगी जो हुबेई प्रांत के अन्य हिस्सों से हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने गुरुवार को कहा कि 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों और झिंजियांग में कोरोनोवायरस की वजह से निमोनिया के 7,711 मामलों की पुष्टि हुई थी।

भारत में चीन के दूतावास के प्रवक्ता जी रोंग ने कहा है कि चीनी दूतावास भारत सरकार से कोरोनावायरस के संबंध में लगातार संबंध बनाए हुए हैं, चीन सरकार द्वारा महामारी के रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों पर भारत सरकार को लगातार जानकारी दी जा रही है। 

भारत में पहला मामला सामने आया

coronavirus live updates, positive case in Kerala delhi china wuhan university, everything about it
सियोल में स्कूली बच्चे की जांच करती शिक्षिका। - फोटो : PTI
  • केरल के एक छात्र की इस वायरस की चपेट में होने की पुष्टि हो गई है। 
  • केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलेजा ने कहा कि 20 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें से एक नमूना पॉजीटिव पाया गया है।
  • वह चीन के वुहान शहर से आया था, अभी उसे त्रिशूर के एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
  • त्रिपुरा के एक व्यक्ति की भी मलयेशिया में मौत हो गई है।

दिल्ली में तीनों मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव :  

  • दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में जिन तीन मरीजों को भर्ती किया गया था। 
  • रिपोर्ट में किसी भी मरीज के अंदर कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। 
  • तीन में से एक मरीज गाजियाबाद निवासी थी जबकि बाकी दो दिल्ली के ही निवासी हैं। 
  • रिपोर्ट आने के बाद इन सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को आपात बैठक भी बुलाई।

रूस ने बंद की सीमा 

coronavirus live updates, positive case in Kerala delhi china wuhan university, everything about it
Coronavirus - फोटो : PTI
  • रूस ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए चीन के साथ लगने वाली अपनी सीमा को बंद करने का फैसला किया है। 
  • इस्राइल की राष्ट्रीय विमानन कंपनी इल आल ने बीजिंग जाने वाली उड़ानें 25 मार्च तक निलंबित कर दी हैं। 
  • इस्राइल से चीन के अन्य स्थानों के लिए उड़ानें सामान्य रूप से जारी रहेंगी। साथ ही बीजिंग से इस्राइल आने वाली विमान सेवा भी जारी रहेगी। 
  • तिब्बत में कोरोनावायरस के पहले मामले की पुष्टि होने की खबर है। 

मदद की घोषणा

coronavirus live updates, positive case in Kerala delhi china wuhan university, everything about it
नोवेल कोरोनावारय टेस्ट - फोटो : PIB
  • चीन ने कोरोनावायरस को रोकने के प्रयासों को बल प्रदान देने के लिए 27.3 अरब युआन (करीब 3.94 अरब डॉलर) की राशि आवंटित की है। 
  • चीन सरकार ने वायरस संक्रमित रोगियों के साथ संपर्क में रहते हुए काम कर रहे 
  • चिकित्सा कर्मियों के लिए 300 युआन (करीब 42 डॉलर) की विशेष दैनिक सब्सिडी की घोषणा भी की है। 
  • चीन के दूसरे सबसे धनवान शख्स अलीबाबा संस्थापक जैक मा ने अपने जैक मा फाउंडेशन के माध्यम से कोरोनावायरस का टीका विकसित करने के लिए 1.4 करोड़ डॉलर की मदद का एलान किया है। 
  • बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने चीन और अफ्रीका में एक करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की है।

जहाजरानी मंत्रालय ने नाविकों, ,जहाजों और यात्रियों के जांच का निर्देश दिया

जहाजरानी मंत्रालय ने कहा है कि कोरोनोवायरस प्रकोप के बीच मंत्रालय हाई अलर्ट पर है, वह इसके खिलाफ सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठा रहा है। भारत में सभी प्रमुख और छोटे बंदरगाहों में प्रवेश करने वाले जहाजों, नाविकों और यात्रियों की पूरी तरह से जांच के लिए मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।

15 जनवरी के बाद चीन से आए सभी यात्रियों की जांच होगी

कैबिनेट सचिव ने आज स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, विदेश मंत्रालय, रक्षा, गृह मंत्रालय, नागरिक उड्डयन, सूचना और प्रसारण, श्रम और रोजगार, और शिपिंग के मंत्रालयों के साथ कोरोनोवायरस को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।

समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी 2020 के बाद चीन से आए सभी लोगों का परीक्षण किया जाएगा क्योंकि वायरस के लिए यह सुगम अवधि है। कैबिनेट सचिव ने चीन से लौटे उन सभी लोगों के लिए 14 दिनों के आइसोलेशन की आवश्यकता पर बल दिया है।

छह नए प्रयोगशालाएं संचालित होना प्रारंभ हुई

कोरोनावायरस को लेकर छह नए प्रयोगशालाओं आज से संचालित होंगी। ये प्रयोगशालाएं (1) एनआईवी बंगलूरू यूनिट, (2) विक्टोरिया अस्पताल परिसर, केआर रोड, फोर्ट, बंगलूरू (3), एम्स, नई दिल्ली (4), एनसीडीसी, दिल्ली (5) कस्तूरबा अस्पताल, मुंबई (6) एनआईवी-केरल इकाई हैं।

वहीं, छह नई प्रयोगशालाएं 31 जनवरी, 2020 से संचालित होने लगेंगी। ये प्रयोगशालाएं 1) आईसीएमआर-एनआईसीईडी, कोलकाता (2) जीएमसी, सिकंदराबाद (3) केजीएमयू, लखनऊ (4) एसएमएस, जयपुर (5) आईजीजीएससी, नागपुर (6) केआईपीएमआर, चेन्नई।

केरल स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि कोरोनावायरस को देखते हुए 1053 लोगों को निगरानी में रखा गया है। 15 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है और 1038 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। 


इन पांच बातों का रखें ध्यान

coronavirus live updates, positive case in Kerala delhi china wuhan university, everything about it
कोरोनावायरस टेस्ट - फोटो : PIB
  • 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धुलें
  • साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें
  • आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें
  • बीमार लोगों से दूरी बनाकर रखें
  • सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पहले एन-95 मास्क पहनें
  • सर्दी, जुकाम, बुखार, कफ की शिकायत पर अस्पताल जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed