फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 7074 नए मामले, 295 लोगों की मौत

Sat, 04 Jul 2020 11:22 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 04 Jul 2020 11:22 PM IST
खास बातें

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई।
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना  के 7074 नए मामले दर्ज किए गए और 295 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख के पार हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 712 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 35,398 हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 743 नए मामले सामने आए और 19 लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 21,231 हो गई है।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कोरोना टेस्ट कराया।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 22,771 नए मामले सामने आए हैं और 442 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,48,315 हो गई है, जिनमें से 2,35,433 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 3,94,227 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 18,655 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 4 Unlock 2 Day Four, Coronavirus in bihar, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, kerala, world
भारत में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:21 PM, 04-Jul-2020

कोलकाता में फिर से खुला इंडियन कॉफी हाउस 

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तीन महीने से अधिक समय से बंद इंडियन कॉफी हाउस आज फिर से खुल गया। कॉफी हाउस के एक कर्मचारी का कहना है कि हमने बैठने की क्षमता को घटाकर 50 फीसदी कर दिया है और बिना फेस मास्क के ग्राहकों को अनुमति नहीं दे रहे हैं। 
11:08 PM, 04-Jul-2020
दिल्ली के छतरपुर स्थित राधास्वामी सत्संग ब्यास में तैयार किए गए सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में मरीजों को भर्ती जल्द ही शुरू होगी। कल यानी रविवार को एलजी अनिल बैजल और आईटीबीपी के डीजी एसएस देशवाल केयर सेंटर का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
11:05 PM, 04-Jul-2020

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई।
 
10:02 PM, 04-Jul-2020

मध्यप्रदेश में कोरोना के 307 नए मामले

मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 307 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,604 पर पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से पांच और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 598 हो गई है।
09:43 PM, 04-Jul-2020

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 7074 नए मामले, 295 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 7074 नए मामले दर्ज किए गए और 295 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख (2,00,064) के पार हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 8671 हो गया है। 

झारखंड में आज 36 नए मामले, तीन की मौत
झारखंड में आज कोरोना के 36 नए मामले दर्ज किए गए और तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2739 हो गई है और मौत का आंकड़ा 18 पहुंच गया है। 

मुंबई में 1180 नए मामले, 68 मौतें, 1071 हुए ठीक
मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1180 नए मामले सामने आए, 1071 ठीक हुए और 68 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 82, 814 हो गई है, जिनमें 53,463 लोग ठीक हो चुके हैं, 24,524 सक्रिय मामले हैं और 4827 लोगों की मौत हो चुकी है। 

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 227 नए मामले 
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 227 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2976 हो गई है और मौत का आंकड़ा 127 हो गया है। 

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 772 नए केस
यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 772 नए केस सामने आए हैं और 24 लोगों की मौत हुई है। राज्य में फिलहाल 7627 सक्रिय मामले हैं।
 
09:23 PM, 04-Jul-2020

हरियाणा में आज 545 नए मामले, पांच लोगों ने तोड़ा दम

हरियाणा में आज कोरोना वायरस के 545 नए मामले सामने आए और पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,548 हो गई है और मौत का आंकड़ा 260 पहुंच गया है।

राजस्थान में 480 नए मामले, सात की मौत
आज रात 8:30 बजे तक संक्रमण के 480 नए मामले सामने आए हैं और सात लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,532 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 447 हो गया है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 3,445 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:03 PM, 04-Jul-2020

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 1839 नए मामले, 42 की मौत

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 1839 नए मामले दर्ज किए और 42 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,966 हो गई है और मौत का आंकड़ा बढ़कर 335 हो गया है।
08:50 PM, 04-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में 743 नए मामले, 19 की गई जान

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 743 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 19 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 21, 231 हो गई है और मौत का आंकड़ा 736 हो गया है। फिलहाल, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 6329 है। 

गुजरात में 712 नए मामले, 21 की मौत
गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 712 नए मामले दर्ज किए गए और 21 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 35,398 हो गई है, जिनमें 25, 414 ठीक हो गए हैं और अब तक 1927 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड नौ नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड नौ नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां सक्रिय मामलों की संख्या 658 हो गई है। 

उत्तराखंड में 45 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 45 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1945 हो गई है। 
08:42 PM, 04-Jul-2020

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कराया कोरोना टेस्ट

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कोरोना टेस्ट कराया। उन्होंने हाल ही में विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिनका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुख्यमंत्री ने उन सभी अधिकारियों को भी टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं जो उनके संपर्क में आए थे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी। 
08:38 PM, 04-Jul-2020

नेपाल में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 740 मामले

नेपाल में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 740 मामले सामने आए। इसके बाद देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 15,259 हो गए। पिछले 24 घंटे में 823 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अबतक 6,143 कोविड-19 के मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के कारण अब तक 32 मौतें हुई हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed