फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus updates: भारत में संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार, कई शहरों में लॉकडाउन

Mon, 20 Jul 2020 07:26 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Jul 2020 07:26 AM IST
खास बातें

  • भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख के पार चली गई है
  • केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में 28 जुलाई की आधी रात तक सख्त लॉकडाउन  
  • महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 9518 नए मामले, 258 की मौत 

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 20 Unlock 2 Day twenty, Coronavirus and lockdown in raipur, chhattisgarh, bihar, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, kerala, world
corona in india - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

07:04 AM, 20-Jul-2020

मेघालय में कोरोना ने ली बीएसएफ जवान और जीएसआई अधीक्षक की जान

मेघालय में रविवार को कोरोना संक्रमण के चलते एक बीएसएफ जवान और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) अधीक्षक की मौत हो गई। इन दोनों मरीजों का नार्थ ईस्टर्न इंदिरा गांधी रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज में इलाज चल रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि 45 वर्षीय बीएसएफ जवान को तूरा से अस्पताल रेफर किया गया था क्योंकि उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद से ही वह आईसीयू में थे। वहीं जीएसआई के अधीक्षक अस्पताल एक ऑपरेशन के लिए आए थे और यहीं उन्हें कोरोना हो गया। 
05:10 AM, 20-Jul-2020

नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेओफ्रेय ओनियामा कोरोना पॉजिटिव

नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेओफ्रेय ओनियामा कोरोना पॉजिटिव पाए गए । चार बार टेस्ट करने के बाद वे संक्रमित निकले।
विज्ञापन
04:05 AM, 20-Jul-2020

ब्राजील में कोरोना के मामले 20 लाख पार

ब्राजील कोरोना महामारी से दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 20 लाख को पार कर गया है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों से निपटने के लिए ब्राजील के अस्पतालों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं, मरने वालों की संख्या 70 हजार से अधिक दर्ज की जा चुकी है।
03:03 AM, 20-Jul-2020

चीन में सामने आए कोरोना के 16 और नए मामले

चीन में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 22 नए मामले सामने आए थे। नए संक्रमण में से 13 चीन के शिनजियांग के सुदूर पश्चिमी क्षेत्र की राजधानी उरुमकी में पाए गए हैं।
03:01 AM, 20-Jul-2020

कोरोना के मामले बढ़ने पर शुक्रवार से जम्मू जिले में वीकेंड लॉकडाउन  

जिले में रविवार को एक ही दिन में कोरोना के 40 मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने 24 जुलाई से वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है। अब प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार शाम छह बजे से लॉकडाउन शुरू होगा, जो सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रहेगा। यानी 60 घंटे तक पूरे जिले में लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान आवागमन पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
02:25 AM, 20-Jul-2020

मुंबई में 24 घंटे में 64 कोरोना संक्रमितों की मौत

मुंबई में 1038 नए मरीज मिले लेकिन 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 64 लोगों की मौत हो गई। इससे मुंबई में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,01,388 हो गई है जबकि 5714 संक्रमितों की जान जा चुकी है। मुंबई में कोरोना के अलावा अन्य कारणों  से 292 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मुंबई में 23,697 एक्टिव मरीज हैं। बीएमसी के अनुसार महानगर में रिकवरी रेट 70 फीसदी और डबलिंग रेट 55 दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:06 AM, 20-Jul-2020

यूपी में फिर टूटा कोरोना का रिकॉर्ड

कोरोना वायरस थमने के बजाय और तेज रफ्तार से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। प्रदेश में रविवार को फिर कोरोना का रिकॉर्ड टूट गया। पहली बार एक दिन में सर्वाधिक 2250 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 50 हजार के करीब पहुंच गई है।

वहीं बीते 24 घंटे में 1181 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई, जबकि बस्ती के भाजपा नेता समेत 38 लोगों को कोरोना से जान गंवानी पड़ी है। फिलहाल कोरोना के इस समय 18,256 सक्रिय मामले हैं।
01:12 AM, 20-Jul-2020

असम में रविवार को कोरोना के 1018 नए मामले

असम में रविवार को कोरोना के 1,018 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सिर्फ गुवाहाटी शहर के 577 मामले शामिल हैं। नए आंकड़े के अनुसार राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 23,999 हो गई है। जिनमें 7,916 सक्रिय मामले, 16,023 स्वस्थ और 57 मौतें शामिल हैं: हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री
 
12:55 AM, 20-Jul-2020

कर्नाटक के कलबुर्गी में बढ़ा लॉकडाउन

कर्नाटक के कलबुर्गी में 27 जुलाई की रात तक के लिए लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया हैः-बी शरत, कलबुर्गी के उपायुक्त 
12:48 AM, 20-Jul-2020

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत बिरगांव इलाके में लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत बिरगांव इलाके में 22 से 28 जुलाई तक सख्त लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी 28 जुलाई की आधी रात तक सख्त लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। तिरुवनंतपुरम के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरपर्सन और जिला कलेक्टर ने रविवार को यह घोषणा की। 
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed