Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8641 नए मामले, 266 लोगों की मौत
- महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8641 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 266 लोगों की मौत हो गई।
- दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1652 नए मामले सामने आए और 58 लोगों की मौत हो गई। राजधानी में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 118645 हो गई है।
- तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 4549 नए मामले सामने आए और 69 लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,56,369 हो गई है।
- आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 2593 नए मामले सामने आए और 40 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 38044 हो गई है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हर्षवर्धन ने कहा, इतनी जनसंख्या होने के बावजूद हमारी स्थिति बेहतर है।
- उन्होंने कहा कि आज हमारा मृत्यु दर 2.57 फीसदी है और रिकवरी रेट 63.25 फीसदी है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 32,695 नए मामले सामने आए हैं। यह अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, 606 लोगों की मौत हुई है।
- इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,68,876 हो गई है। जिनमें से 3,31,146 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में अब तक 6,12,815 लोग ठीक हो चुके हैं और 24,915 लोगों की मौत हो चुकी है।
लाइव अपडेट
तेलंगाना में कोरोना के 1676 नए मामले
तेलंगाना में कोरोना के 1676 नए मामले दर्ज किए। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 41,018 हो गई है। अब तक 27295 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 396 की लोगों की मौत हो चुकी है।झारखंड में 207 नए मामले, चार की मौत
झारखंड में कोरोना के 207 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल मामले 4783 हो गए हैं और अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
हरियाणा सरकार ने दी वर्क फ्रॉम होम की अनुमति
हरियाणा सरकार ने 50 फीसदी या उससे ज्यादा दिव्यांग और पूरी तरह से देखेने में अक्षम राज्य सरकार के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी।
गुटखा, पान मसाले आदि की बिक्री पर एक साल का बैन
दिल्ली सरकार ने गुटखा, पान मसाले के निर्माण, स्टोरेज, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
Delhi Government extends bans on manufacture, storage, distribution and sale of gutka, pan masala, for one more year.
— ANI (@ANI) July 16, 2020
कोरोना संक्रमितों लोगों पर तंज करना शिष्टाचार के विरुद्ध- सुशील
आईसीएमआर ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखा पत्र
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने पत्र लिखकर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आईसीएमआर पोर्टल में टेस्टिंग डाटा के डाटा एंट्री के लिए जिलेवार लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त करने के लिए आवेदन करने को कहा है।
त्रिकुट नगर कंटेनमेंट जोन घोषित
जम्मूः जिलाधिकारी ने मराठा बस्ती, सेक्टर 5, वार्ड नंबर 54, त्रिकुट नगर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया। लॉकडाउन लगाया गया।
राजस्थान में आज 737 नए मामले, आठ लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 13 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना के 13 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1377 हो गई है। इनमें से 382 मामले सक्रिय हैं, 971 ठीक हो चुके हैं और नौ की मौत हो चुकी है।
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 167 नए मामले
नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 167 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 17,344 हो गई है। अब तक देश में 39 मरीजों की मौत हो चुकी है।
दिग्गज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी की कोरोना से मौत
अर्जुन पुरस्कार विजेता और दिग्गज पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश टीकाराम की गुरुवार को यहां अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। भारतीय पैरा बैडमिंटन के अध्यक्ष एनसी सुधीर ने यह जानकारी दी।
भारत में कोरोना के कुल मामले 10 लाख के पार
गोवा में आज कोरोना के 157 नए मामले
गोवा में आज कोरोना के 157 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 3108 हो गई है, जिनमें 1272 लोग ठीक हो चुके हैं और 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड में आज संक्रमण के 199 नए मामले
उत्तराखंड में आज संक्रमण के 199 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3982 हो गई है, जिनमें 2995 ठीक हो चुके हैं और 904 मामले सक्रिय हैं।
इन जिलों में 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन
ओडिशा सरकार ने गंजाम, खोरधा, कटक, जाजपुर जिला और राउरकेला नगर निगम क्षेत्र में 14 दिन के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। इन क्षेत्रों में 17 जुलाई रात नौ बजे से 31 जुलाई की आधी रात तक लॉकडाउन लागू रहेगा: राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी
200 बिस्तरों को चालू करने के प्रस्ताव को मंजूरी
दिल्ली सरकार ने निर्माणाधीन आंबेडकर अस्पताल में 200 बिस्तरों को चालू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
मध्यप्रदेशः उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में आठ दिन के लिए काम-काज स्थगित
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के कुछ कर्मचारियों के कोविड-19 की चपेट में आने के बाद इस महामारी का संक्रमण रोकने की सावधानी के तहत अदालत में न्यायालयीन और प्रशासनिक कार्य शुक्रवार से आठ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार अनिल वर्मा ने गुरुवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किया।
नागालैंड में 14 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 916 हुई
नागालैंड में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 916 हो गई।
पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 1690 नए मामले, 23 लोगों की मौत
20 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाए
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना के मद्देनजर किए जा रहे कार्यों की उच्च स्तरीय समीक्षा की और निर्देश दिया कि 10 हजार टेस्ट प्रतिदिन के लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद अब 20 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाए: मुख्यमंत्री कार्यालय
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 735 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज 490 पाजि़टिव मामले
जम्मू-कश्मीर में आज 490 पाजि़टिव मामले सामने आए, जिनमें 62 जम्मू से और 428 मामले कश्मीर से हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 12,156 हो गया है, जिनमें 5488 मामले सक्रिय हैं, 6446 ठीक हो चुके हैं और 222 लोगों की मौत हो चुकी है।
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 64 नए मामले
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 64 नए मामले सामने आए। इसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1764 हो गई है, जिनमें 635 मामले सक्रिय हैं और 1129 लोग ठीक हो चुके है।
10 अगस्त तक लोगों की आवाजाही पर रोक
उत्तर गोवा जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से रात 8 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सभी आवश्यक गतिविधियों के लिए लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 10 अगस्त तक लोगों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
कर्नाटक में आज 4169 नए मामले, 104 लोगों की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1498 नए मामले, 56 की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 1498 नए मामले दर्ज किए गए और 56 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल मामलों की संख्या 97,751 हो गई है। इनमें 68,537 लोग ठीक हो चुके हैं, 23694 सक्रिय मामले हैं और 5520 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
हरियाणा में आज संक्रमण के 696 नए मामले
हरियाणा में आज संक्रमण के 696 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 24,002 हो गई है, जिनमें 18,185 लोग ठीक हो चुके हैं, 5495 मामले सक्रिय हैं और 322 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
कोविड-19 मरीजों के लिए वैकल्पिक डाकमत की व्यवस्था होगी
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में 80 वर्ष से ज्यादा आयु के मतदाताओं, दिव्यांगों और कोविड-19 मरीजों के लिए वैकल्पिक डाकमत की व्यवस्था होगी। बयान मे कहा गया है कि निर्वाचन आयोग बिहार विधानसभा चुनाव और निकट भविष्य में होने वाले उपचुनावों के दौरान 65 वर्ष से ज्यादा आयु के मतदाताओं को डाकमत की सुविधा नही देगा।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 8641 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 266 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,14,648 हो गई है और मौत का आंकड़ा 11194 पहुंच गया है। अब तक राज्य में 1,58,140 लोग ठीक हो चुके हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा 97,950 मामले हैं।