फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Updates: सीआरपीएफ में 88 नए पॉजिटिव मामले, संक्रमितों की संख्या 1219 हुई

Wed, 01 Jul 2020 01:15 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Wed, 01 Jul 2020 01:15 AM IST
खास बातें

  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 620 नए मामले दर्ज किए गए और 20 लोगों की जान चली गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 32,446 हो गई है।
  • पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 652 नए मामले सामने आए हैं और 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18559 हो गई है।
  • कर्नाटक में आज कोरोना के 947 नए मामले सामने आए और 20 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 15,242 हो गई है।
  • तमिलनाडु में आज कोरोना संक्रमण के 3943 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 60 लोगों  की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 90,167 हो गई है।
  • देश में 24 घंटे में कोरोना के 18522 नए मामले
  • एक दिन में कोरोना वायरस से 418 लोगों की मौत
  • भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 566840
  • देशभर में कोविड-19 से कुल 16893 लोगों की मौत

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 30th june Unlock1 Day thirty, Coronavirus in bihar, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, kerala, world
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

12:49 AM, 01-Jul-2020

कोरोनिल दवा मामलाः नैनीताल हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

नैनीताल हाईकोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद द्वारा कोरोना महामारी को खत्म करने वाली दवा विकसित करने के दावे के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। भारत के सहायक सॉलिसिटर जनरल (प्रतिनिधित्व केंद्र) को कल सुनवाई के लिए उपस्थित रहने को कहा है।
 
12:39 AM, 01-Jul-2020

आरोग्य सेतु एप पर लॉगिन त्रुटियों की शिकायत

कुछ उपयोगकर्ताओं ने आरोग्य सेतु एप पर लॉगिन त्रुटियों की सूचना दी है। हमारी तकनीकी टीमें काम पर हैं। हम जल्दी ही लौटेंगे। असुविधा के लिए खेद है: आरोग्य सेतु टीम
विज्ञापन
12:34 AM, 01-Jul-2020

मंगलवार को मुंबई में 903 नए मामले सामने आए

मंगलवार को मुंबई में 903 नए मामले सामने आए और कुल 36 मौतें हुई हैं। नए आंकड़े के अनुसार शहर में अब कुल संक्रमितों की संख्या 77197 हो गई है, जिनमें से 28473 कुल सक्रिय मामले, 44170 स्वस्थ और 4554 मौतें शामिल हैं:- बृहन्मुंबई महानगर पालिका  
12:07 AM, 01-Jul-2020

कर्नाटक में 5 जुलाई से प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होगा

कर्नाटक में 5 जुलाई से प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन होगा और यह अगस्त के दूसरे सप्ताह तक चलेगा। हालांकि, रात के कर्फ्यू के दौरान आवश्यक गतिविधियों को किसी भी दिन नहीं रोकी जाएगी। वहीं रविवार के दिन पहले से तय किए गए विवाह को मानदंडों के अनुसार अनुमति दी जाएगी। आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति एवं संचालन करने वाले सरकारी कार्यालयों, बोर्डों और निगमों को छोड़कर सभी दफ्तर 2 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को बंद रहेंगेः- कर्नाटक सरकार
11:58 PM, 30-Jun-2020

तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों में शर्त के साथ पूजा की अनुमति मिली

तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों में केवल 10,000 रुपये से कम वार्षिक आय वाले छोटे मंदिरों, मस्जिदों, दरगाहों, चर्चों एवं अन्य धार्मिक स्थानों को कल से सार्वजनिक पूजा के लिए अनुमति दे दी गई है। वहीं ग्रेटर चेन्नई पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र और कंटेंमेंट जोन में पूजा की अनुमति नहीं होगीः- तमिलनाडु सरकार
11:24 PM, 30-Jun-2020

छत्तीसगढ़ में आज 63 नए मामले सामने आए

छत्तीसगढ़ में आज 63 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2858 हो गई। इनमें से 595 सक्रिय मामलें, 2250  लोग स्वस्थ और 13 मौतें शामिल हैं:- राज्य स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
10:35 PM, 30-Jun-2020

कर्नाटकः बकरियों और भेड़ों का किया गया कोरोना टेस्ट

कर्नाटक: राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने आज तुमकुर के चिरकन्याकनेहल्ली एरिया में कुछ बकरियों और भेड़ों का कोरोना टेस्ट किया गया। क्योंकि मालिक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
 
10:30 PM, 30-Jun-2020

कल से मुंबई में 350 लोकल ट्रेनों का विस्तार- रेल मंत्रालय

रेलवे महाराष्ट्र में कल से 350 लोकल ट्रेनें चलाएगा। राज्य सरकार के कर्मचारी, जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग, केंद्र सरकार के कर्मचारी, बैंकों को कर्मचारी, जूडिशरी, डिफेंस , इनकम टैक्स, कस्टम, पोस्टल सर्विसेज, राज भवन आदि विभागों से जुड़ें लोगों को यात्रा की इजाजत। आम लोगों के लिए फिलहाल लोकल ट्रेनें शुरू नहीं: रेल मंत्रालय
10:27 PM, 30-Jun-2020

राजधानी दिल्ली में आज 2199 नए मामले, 62 लोगों की मौत

राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 2199 नए मामले सामने आए और 62 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 87,360 हो गई है। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या 26,270 है और मौत का आंकड़ा 2742 पहुंच गया है।

 
10:24 PM, 30-Jun-2020

ओडिशा में आज कोरोना के 243 मरीज ठीक हुए

ओडिशा में आज कोरोना के 243 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 5189 हो गई है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 7065 है, जिनमें 1844 सक्रिय मामले हैं और 25 लोगों की मौत हो गई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed