फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में आज 5318 नए मामले, 167 लोगों की मौत

Sat, 27 Jun 2020 11:57 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 27 Jun 2020 11:57 PM IST
खास बातें

  • सिर्फ मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1460 नए मामले सामने आए और 41 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 73,747 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 615 नए पॉजिटिव केस सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामले 30,773 हो गए।
  • कर्नाटक में आज कोरोना के 918 नए मामले सामने आए और 11 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 11,923 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में आज कोरोना के 5318 नए मामले दर्ज किए और 167 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,59,133 हो गई है।  
  • तमिलनाडु में आज संक्रमण के 3713 नए मामले दर्ज किए गए और 68 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 78, 335 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 18,552 नए मामले सामने आए हैं और 384 लोगों की मौत हुई है।
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,08,953 हो गई है, जिनमें से 1,97,387 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 2,95,881 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 15,685 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 27th june Unlock1 Day twenty seven, Coronavirus in bihar, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, kerala, world
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:49 PM, 27-Jun-2020

कर्नाटक में कोरोना मरीजों के इलाज नहीं करने पर निजी अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

कर्नाटक सरकार ने निजी अस्पतालों को एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि वे किसी भी कोरोना मरीज के इलाज करने से इंकार नहीं कर सकते। अगर कहीं से भी शिकायत आती है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।
11:40 PM, 27-Jun-2020

अरुणाचल प्रदेश में बाहर से लौटने वाले लोगों को 1 से लेकर 3 जुलाई तक राज्य के अंदर प्रवेश पर रोक

अरुणाचल प्रदेश में बाहर से लौटने वाले लोगों को (आपातकालिन सेवा को छोड़कर) 1 से लेकर 3 जुलाई तक राज्य के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। पंजीकरण 4 जुलाई से क्वारंटीन केंद्र लेखी और होटल में फिर से शुरू होगा: उपायुक्त, इटानगर राजधानी क्षेत्र
विज्ञापन
10:56 PM, 27-Jun-2020
तमिलनाडुः मदुरै के जिला कलेक्टर ने 27 जून से 29 जून की सुबह 6 बजे तक जिले में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। इस दौरान दूध डिलिवरी, अस्पताल, दवाखाने और अन्य इमर्जेंसी सेवाओं को  अनुमति रहेगी।
10:51 PM, 27-Jun-2020
कर्नाटक सरकार ने कहा है कि महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को सात दिनों के लिए संस्थागत क्वारंटीन में रखा जाएगा। फिर उसके बाद सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन में रखा जाएगा। वहीं, अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन से गुजरना होगा। 
10:45 PM, 27-Jun-2020
उत्तराखंड: देहरादून के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि 29 जून से कंटेनमेंट जोन को छोड़कर देहरादून में हर दिन सुबह पांच से रात आठ बजे तक सभी प्रकार की गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी। 
10:39 PM, 27-Jun-2020

हरियाणा में आज कोरोना के 543 नए मामले

हरियाणा में आज कोरोना के 543 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 13,427 हो गई। राज्य में अब तक 8472 लोग ठीक हो चुके हैं और 218 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:00 PM, 27-Jun-2020

झारखंड में आज संक्रमण के 45 नए मामले

झारखंड में आज संक्रमण के 45 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 2339 हो गई है, जिनमें 1724 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
09:58 PM, 27-Jun-2020

पश्चिम बंगाल में 521 नए मामले, 13 की मौत

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 521 नए मामले सामने आए और 13 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 16,711 हो गई है और मौत का आंकड़ा 629 पहुंच गया है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 5293 है। 
09:19 PM, 27-Jun-2020

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला कोरोना पॉजिटिव पाए गए

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। फिलहाल वो होम आइसोलेशन में हैं। 
09:01 PM, 27-Jun-2020

सिर्फ मुंबई में आज 1460 नए मामले, 41 लोगों की मौत

सिर्फ मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1460 नए मामले सामने आए और 41 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 73,747 हो गई है और मौत का आंकड़ा 4282 पहुंच चुकी है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed