फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में आज 6330 नए मामले, 125 लोगों की मौत

Thu, 02 Jul 2020 11:59 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Thu, 02 Jul 2020 11:59 PM IST
खास बातें

  • कर्नाटक में आज कोरोना के 1502 नए मामले दर्ज किए गए और 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 18,016 हो गई है। 
  • तमिलनाडु में आज 4343 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। राज्य में राज्य में संक्रमितों की संख्या 98,392 हो गई है। 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना का रिकवरी रेट 59.52 फीसदी हो गया है। 
  • भारतीय सेना के एक ब्रिगेडियर की कोलकाता में कोरोना से मौत हो गई है।
  • देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,148 नए मामले सामने आए और 434 लोगों की मौत हुई है।
  • भारत में अबतक कोरोना के कुल केस 6,04,641 हो गए हैं, जिनमें 2,26,947 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 3,59,860 लोग ठीक हो चुके हैं और  17,834 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 2 July Unlock2 Day Two, Coronavirus in bihar, delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, kerala, world
कोरोना संक्रमण के बीच पटरी पर लौटती जिंदगी। - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:37 PM, 02-Jul-2020

झारखंड में कोरोना के 60 नए मामले

झारखंड में कोरोना के 60 नए मामले सामने आए हैं और 57 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 2585 हो गई और अब तक 15 लोगों की मौत हुई है। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय हल्के लक्षण, बिना लक्षणों वालों कोरोना मरीजों और कोरोना के संदिग्धों को होम आइसोलेशन के लिए नई गाइडलाइन जारी की।
09:31 PM, 02-Jul-2020

मध्य प्रदेश में 245 नए मामले, आठ की मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना के 245 नए मामले सामने आए, 160 ठीक हुए और आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14,106 हो गई है, जिनमें 10,815 लोग ठीक हो चुके हैं, 2702 सक्रिय मामले हैं और 589 लोगों की मौत हुई है।  

हरियाणा में आज कोरोना के 568 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 568 नए मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल कोरोना के कुल केस 15,509 हो गए। 
विज्ञापन
09:25 PM, 02-Jul-2020
संपूर्ण लॉकडाउन का उल्लंघन करने मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 217 गाड़ियों को भी सीज किया गया। गुवाहाटी में 83 पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी गुवाहाटी के कमिश्नर एमपी गुप्ता ने दी।
09:12 PM, 02-Jul-2020

महाराष्ट्र में आज 6330 नए मामले, 125 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में आज 6330 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 125 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,86,626 हो गई है और 8178 लोगों की अब तक मौत हुई है। 
08:55 PM, 02-Jul-2020

गोवा में आज संक्रमण के 95 नए मामले 

गोवा में आज संक्रमण के 95 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1482 पहुंच गई है। इनमें से 744 सक्रिय हैं, 734 ठीक हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हुई है। 

बिहार में आज 290 नए मामले 
बिहार में आज कोरोना के 290 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10,683 हो गई है। 

राजस्थान में आज कोरोना के 350 नए मामले 
राजस्थान में आज कोरोना के 350 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 18,662 हो गई है, जिनमें 3284 मामले सक्रिय हैं, 14948 ठीक हो चुके हैं और 430 लोगों की मौत हुई है।  
08:47 PM, 02-Jul-2020

राजधानी दिल्ली में आज 2373 नए मामले, 61 की मौत

राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 2373 नए केस सामने आए और 61 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 92,175 हो गई है, जिनमें 63,007 लोग ठीक हो चुके हैं, 26,304 मामले सक्रिय हैं और अब तक 2864 की मौत हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज 20822 कोरोना टेस्ट, 10978 RTPCR टेस्ट और 9844 रैपिड एंटीजन टेस्ट की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:22 PM, 02-Jul-2020

मुंबई में आज 1554 नए मामले, 57 लोगों की मौत

मुंबई में आज कोरोना के 1554 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 80,262 हो गई है। वहीं, 5903 मरीज आज ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 19 नए मामले
मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 19 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2301 हो गई है, जिनमें 551 मामले सक्रिय हैं और 84 की मौत हो गई है। 

नानावती अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज
बीएमसी ने कोरोना मरीज को ओवरचार्ज करने के आरोप में नानावती अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज कराया।
08:10 PM, 02-Jul-2020

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में 649 नए मामले, 16 की मौत

पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 649 नए मामले सामने आए, 509 लोग ठीक हुए और 16 लोगों की जान चली गई। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 19,819 हो गई है, जिनमें 6083 मामले सक्रिय हैं, 13,037 ठीक हो चुके हैं और 699 लोगों की मौत हुई है। 

जम्मू-कश्मीर में आज संक्रमण के 154 नए मामले
जम्मू-कश्मीर में आज संक्रमण के 154 नए मामले सामने आए, जिनमें 20 जम्मू से और 134 कश्मीर से हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 7849 हो गई है। 

मणिपुर में 19 नए मामले, 37 हुए ठीक
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19 नए मामले दर्ज किए गए और 37 मरीज ठीक हुए। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1279 है, जिनमें 663 मामले सक्रिय हैं और 616 ठीक हो चुके हैं।

उत्तराखंड में 37 नए मामले
उत्तराखंड में आज कोरोना के 37 नए मामले सामने आए। यह आंकड़ा शाम सात बजे तक का है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 2984 हो गई है, जिनमें 510 सक्रिय मामले हैं, 2405 ठीक हो चुके हैं और 42 लोगों की मौत हो चुकी है। 
08:00 PM, 02-Jul-2020

नेपाल में बीते 24 घंटे में 473 नए मामले

नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 473 नए मामले सामने आए। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,519 हो गई है।

नगालैंड में कोरोना 34 नए मामले, कुल मामले 535 हुए
नगालैंड में कोरोना वायरस के 34 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद इस पूर्वोत्तर के राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 535 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 535 में से 197 मरीज़ बीमारी से ठीक हो गए हैं जबकि 338 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
07:55 PM, 02-Jul-2020

असम में कोरोना से दो की मौत, आंकड़ा 14 हुआ

असम में कोरोना वायरस के कारण दो और लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मृतकों की संख्या 14 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने बताया कि 78 और 56 साल के पुरुषों की बीमारी के कारण मौत हो गई। वे पहले से ही अन्य रोगों से पीड़ित थे। बता दें कि असम में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8,955 है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed