Coronavirus Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 1271 नए पॉजिटिव केस, 25 की मौत
{"_id":"5efb9a19786a6779d80cec06","slug":"coronavirus-live-updates-news-in-hindi-covid19-1-july-unlock2-day-one-coronavirus-in-bihar-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-kerala-world","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Updates: पुणे में पिछले 24 घंटे में 1271 नए पॉजिटिव केस, 25 की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Wed, 01 Jul 2020 11:13 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:13 PM IST
खास बातें
- तेलंगाना में आज रिकॉर्ड 1018 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17,357 हो गई है।
- सीआरपीएफ में कोरोना संक्रमण के 134 नए मामले सामने आए। इसके बाद बल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1385 हो गई है।
- देश की राजधानी दिल्ली में आज संक्रमण के 2442 नए मामले और 61 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 89,802 हो गई है।
- गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 675 नए मामले सामने आए और 21 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 33,318 हो गई है।
- देशभर में पिछले 24 घंटे में 18,653 नए मामले सामने आए और 507 लोगों की मौत हुई है।
- भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,85,493 हो गई है, जिनमें से 2,20,114 सक्रिय मामले हैं।
- देशभर में 3,47,979 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 17,400 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
10:20 PM, 01-Jul-2020
मध्य प्रदेश में आज 268 नए मामले, नौ की मौत
मध्य प्रदेश में आज संक्रमण के 268 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 13,861 हो गई है और मौत का आंकड़ा 581 हो गया है।
झारखंड में कोरोना के 35 नए मामले
झारखंड में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 2525 हो गई है।
झारखंड में कोरोना के 35 नए मामले
झारखंड में कोरोना के 35 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 2525 हो गई है।
10:11 PM, 01-Jul-2020
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 81 नए मामले
छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 81 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 2940 पहुंच गई है।
आईआईटी भुवनेश्वर में सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन
कोरोना की वजह से आईआईटी भुवनेश्वर में सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से हुईं।
आईआईटी भुवनेश्वर में सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन
कोरोना की वजह से आईआईटी भुवनेश्वर में सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से हुईं।
विज्ञापन
09:59 PM, 01-Jul-2020
तेलंगाना में आज रिकॉर्ड 1018 नए मामले, सात की मौत
तेलंगाना में आज रिकॉर्ड 1018 नए मामले सामने आए और सात लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 17,357 हो गई है, जिनमें 9008 सक्रिय मामले हैं, 8082 मरीज ठीक हो चुके हैं और 267 लोगों की मौत हो गई है।
09:43 PM, 01-Jul-2020
सीआरपीएफ में 134 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1385 हुई
सीआरपीएफ में कोरोना संक्रमण के 134 नए मामले सामने आए। इसके बाद बल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1385 हो गई है।
CRPF reports 134 fresh COVID-19 infections, taking the total number cases in the country's largest paramilitary force to 1,385: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2020
09:37 PM, 01-Jul-2020
महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने आज कोरोना रोगियों के परिवहन के लिए निजी एम्बुलेंस और वाहनों के अधिग्रहण के बारे में एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया।
09:35 PM, 01-Jul-2020
अहमदाबाद में कोरोना के 215 नए मामले, आठ की मौत
अहमदाबाद में बुधवार को कोरोना के 215 नए मामले सामने आए और आठ लोगों की मौत हो गई है। जिले में संक्रमितों की संख्या 21,128 हो गई और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1449 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 PM, 01-Jul-2020
असम: स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने आज गुवाहाटी के खानापारा मैदान में 900 बेड की क्षमता वाले कोविड केयर अस्पताल का उद्घाटन किया।
Assam: Health Minister Himanta Biswa Sarma today inaugurated a 900-bed #COVID19 care hospital at Khanapara field in Guwahati. pic.twitter.com/ywoq8etCtw
— ANI (@ANI) July 1, 2020
08:53 PM, 01-Jul-2020
राजस्थान में आज 298 नए मामले, आठ की मौत
राजस्थान में आज 298 नए मामले रिपोर्ट किए गए और आठ लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 18,312 हो गई है। इनमें 3317 सक्रिय मामले हैं और 421 लोगों की मौत हो गई चुकी है।
गोवा में 72 सैंपल पॉजिटिव पाए गए
गोवा में 72 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 1387 हो गई है। इनमें 713 सक्रिय मामले हैं और 670 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में 4938 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित, 60 की मौत
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि अब तक राज्य के 4,938 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और उनमें से 60 कर्मियों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि 60 मृतकों में से 38 मुंबई पुलिस से थे। गृह मंत्री ने कहा कि 4,938 संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 3,813 बीमारी से उबर चुके हैं जबकि 1,000 से अधिक कर्मियों का अभी इलाज चल रहा है।
गोवा में 72 सैंपल पॉजिटिव पाए गए
गोवा में 72 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 1387 हो गई है। इनमें 713 सक्रिय मामले हैं और 670 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हो चुकी है।
महाराष्ट्र में 4938 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित, 60 की मौत
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि अब तक राज्य के 4,938 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और उनमें से 60 कर्मियों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि 60 मृतकों में से 38 मुंबई पुलिस से थे। गृह मंत्री ने कहा कि 4,938 संक्रमित पुलिसकर्मियों में से 3,813 बीमारी से उबर चुके हैं जबकि 1,000 से अधिक कर्मियों का अभी इलाज चल रहा है।
08:48 PM, 01-Jul-2020
महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 198 नए मामले, 198 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज संक्रमण के 198 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 198 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,80,298 हो गई है, जिनमें 79,075 सक्रिय मामले हैं, 93,154 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8053 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
08:27 PM, 01-Jul-2020
दिल्ली में आज संक्रमण के 2442 नए मामले, 61 मरीजों की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में आज संक्रमण के 2442 नए मामले और 61 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में कुल मामलों की संख्या 89,802 हो गई है। दिल्ली में 27,007 सक्रिय मामले हैं, 59,992 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2803 लोगों की मौत हो चुकी है।
हरियाणा में आज संक्रमण के 393 नए मामले
हरियाणा में आज संक्रमण के 393 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,941 हो गई है।
हरियाणा में आज संक्रमण के 393 नए मामले
हरियाणा में आज संक्रमण के 393 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 14,941 हो गई है।