फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   coronavirus : Live Update, Number Increased, infected reaches 1100 in lockdown India, deaths, new patients, Delhi

कोरोना: देश में संक्रमितों की संख्या 1100 पहुंची, 7 और मौत, दिल्ली में 23 नए मरीज

Mon, 30 Mar 2020 04:37 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।  Published by: योगेश साहू Updated Mon, 30 Mar 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
coronavirus : Live Update, Number Increased, infected reaches 1100 in lockdown India, deaths, new patients, Delhi
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, इस बीच दिल्ली के सरकारी स्कूल में ठहरे हुए लोग। - फोटो : PTI

देशभर में कोरोना संक्रमितों की तादाद 1100 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में दिल्ली में 23 नए मामले मिले हैं। साथ ही, महाराष्ट्र, केरल, तेलंगाना, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और कर्नाटक में एक-एक मरीज ने दम तोड़ दिया।  रविवार को 170 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। शनिवार तक यह आंकड़ा 945 था। 87 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 28 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एक रात में 34 नए केस मिले हैं, सात  लोगों की मौत हुई है। मृतकों को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, दिल या किडनी की बीमारी थी। सभी राज्य सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना के संदिग्ध या संक्रमित मरीजों से बाकी मरीजों को दूर रखा जाए। सरकार विदेशों से मास्क, वेंटिलेटर व अन्य जरूरी सामान मंगवाने पर काम कर रही है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 186 पॉजिटिव मिले हैं। महाराष्ट्र में छह, गुजरात में चार, कर्नाटक में तीन, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली में दो-दो, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार, प. बंगाल व हिमाचल में एक-एक मौत हो चुकी है। इस बीच, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर मंत्रियों की बैठक में मौजूदा हालात पर चर्चा की गई। इसमें गृहमंत्री अमित शाह, प्रकाश जावड़ेकर, स्मृति ईरानी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम रोज 200 लोगों से लेते हैं फीडबैक 
लॉकडाउन के दौरान लोगों की राय जानने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी रोजाना 200 से ज्यादा लोगों से बात कर रहे हैं। इसमें राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों को किए जाने वाले फोन कॉल शामिल हैं। पीएम डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व स्वच्छता कर्मचारियों से भी बात करते हैं। 

रेलवे पार्सल वैन सेवा शुरू
जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए रेलवे ने पार्सल वैन सेवा फिर से शुरू कर दी है। 

अखबारों की आपूर्ति सुनिश्चित कराएं: केंद्र
केंद्र सरकार ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निर्बाध जारी रखने को कहा है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी तरह के माल परिवहन के साथ दूध व किराना, हाइजीन उत्पाद और अखबारों की आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली में अब तक 72 मरीज

दिल्ली में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। रविवार को 23 संक्रमित मरीज मिलने के बाद कुल संख्या 49 से बढ़कर 72 हो चुकी है। इसके अलावा 369 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विदेश से आने वालों की क्वारंटीन में जांच चल रही है जिसकी रिपोर्ट मिलने से संक्रमित मरीजों का पता चल रहा है। 

विभाग के अनुसार 72 में से 64 मरीजों का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से 19 मरीज दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। पांच मरीजों को अब तक डिस्चॉर्ज किया जा चुका है। जबकि दो लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

दुनिया : 32 हजार से ज्यादा मौतें, 6,83,583 लोग कोरोना से संक्रमित

  • अमेरिका : पिछले तीन दिन में मौतें दोगुनी होकर 2200 के पार पहुंच गई है, जबकि शनिवार को ही पीड़ितों की संख्या 19 हजार से ज्यादा बढ़ गई। 
  • इटली : 10 हजार से ज्यादा मौतें।
  • स्पेन : फिर 800 से ज्यादा मौत, पीड़ितों की संख्या एक दिन में 9.1 फीसदी बढ़ी।
     
स्पेन की राजकुमारी का निधन
स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा (86) का कोरोना वायरस से निधन हो गया है। मारिया दुनिया में शाही परिवार की पहली सदस्य हैं जिनकी इस महामारी से मौत हुई है।

सेना के दो अफसर संक्रमित  

भारतीय सेना के कर्नल रैंक के एक डॉक्टर और एक जूनियर कमीशंड अधिकारी संक्रमित पाए गए हैं। डॉक्टर कमांड अस्पताल, कोलकाता में तैनात हैं, वे दिल्ली से हाल ही में गए थे। वहीं, जेसीओ देहरादून में हैं। देहरादून में प्रशिक्षण ले रहे एक आईएफएस अफसर 27 मार्च को नेगेटिव मिले थे, अब संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed