{"_id":"6261354bce43152989276c5d","slug":"coronavirus-live-update-covid19-cases-death-active-case-vaccination-iit-madras-12-test-positive-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: आईआईटी मद्रास में मिले संक्रमण के मामले, तमिलनाडु में मास्क अनिवार्य, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना अलर्ट: आईआईटी मद्रास में मिले संक्रमण के मामले, तमिलनाडु में मास्क अनिवार्य, उल्लंघन पर लगेगा जुर्माना
Fri, 22 Apr 2022 09:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:12 PM IST
सार
इससे पहले तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना के 31 मामले सामने आए थे। इसके अलावा राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने लोगों से अपील की थी कि लोग मास्क जरूर पहनें और कोरोना के खिलाफ सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आईआईटी मद्रास में भी संक्रमण के केस सामने आने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यहां गुरुवार को 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना के 31 मामले सामने आए थे। इसके अलावा राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने लोगों से अपील की थी कि लोग मास्क जरूर पहनें और कोरोना के खिलाफ सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
इस बीच देश में संक्रमण की तेज रफ्तार ने देशभर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2380 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 313 अधिक है। इस दौरान 56 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1231 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 13,433 हो गई, जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,062 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,14,479 लोग स्वस्थ भी हुए।
विज्ञापन
कोविड-19 के मामले बढ़ने और लोगों के इससे संबंधित सावधानियों का पालन न करने के मद्देनजर तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को मास्क न लगाने वालों पर 500 रुपये जुर्माना लगाने का नियम दोबारा लागू कर दिया। संबंधित विभागों को इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
राज्य के प्रधान स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क दिखे लोगों से प्रशासन, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के कर्मचारी जुर्माना वसूलेंगे। दैनिक कोविड मामले और सक्रिय मरीज कम होने के बाद कुछ महीने से राहत थी। पिछले कुछ समय से इनमें फिर बढ़ोतरी दिख रही है। बृहस्पतिवार को राज्य में 39 नए लोग संक्रमित पाए गए। कुछ दिन से लोग सार्वजनिक परिवहन की बसों और अन्य स्थानों पर बिना मास्क दिख रहे थे।
आईआईटी मद्रास ने कोरोना का सस्ता इलाज ढूंढा
इस बीच बताया जा रहा है कि आइआइटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने कोरोना के हल्के व मध्यम संक्रमण से पीड़ित मरीजों के लिए इलाज ढूंढ निकाला है। दावा किया जा रहा है कि इलाज पर खर्च भी नाममात्र ही आएगा। इसके लिए उन्होंने इंडोमिथैसिन नाम की दवा का इस्तेमाल किया है। यह अस्पताल में भर्ती मरीजों पर प्रभावी पाई गई है। रिसर्च के निष्कर्ष हाल ही में एक साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुए हैं।