{"_id":"5e7f7f4b8ebc3e78ae1ff124","slug":"coronavirus-jp-nadda-said-all-bjp-mps-and-mlas-will-give-one-month-salary-to-the-central-relief-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी भाजपा सांसद और विधायक केंद्रीय राहत कोष में देंगे एक महीने की तनख्वाह: जेपी नड्डा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सभी भाजपा सांसद और विधायक केंद्रीय राहत कोष में देंगे एक महीने की तनख्वाह: जेपी नड्डा
Sat, 28 Mar 2020 10:16 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : PTI
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस की रोकथाम से जुडे सरकार के कार्यो में मदद के लिए पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने एक माह का वेतन एवं भत्ते केंद्रीय राहत कोष में देंगे।
विज्ञापन
नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, कोविड-19 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने एक माह का मानदेय/ वेतन केंद्रीय राहत कोष में दान करेंगे। उन्होंने कहा कि इसका उपयोग वायरस की रोकथाम और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में किया जायेगा।
विज्ञापन
इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मुम्बई, दिल्ली के करीब 40 हजार कार्यकर्ताओं से आडियो/वीडियो संवाद में कहा था कि विषम परिस्थितियों में जो भी लोग पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं, उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। पार्टी कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा और भोजन का भी उचित प्रबंध करें ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भाजपा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पांच करोड़ जरूरमंद लोगों को भोजन सुलभ कराने को कहा है।