फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Indians coming China kept in special wards maintained by indian army Manesar, Haryana

Coronavirus: वुहान से लौटने वाले छात्रों के लिए सेना ने गुरुग्राम के पास बनाया विशेष वार्ड

Fri, 31 Jan 2020 03:51 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 31 Jan 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Indians coming China kept in special wards maintained by indian army Manesar, Haryana
सेना द्वारा बनाया गया विशेष वार्ड - फोटो : ANI

चीन के वुहान प्रांत से फैला कोरोनावायरस अब तक दुनिया के 17 देशों में फैल चुका है। चीन में इस खतरनाक वायरस से अब तक 213 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, वायरस के प्रकोप को देखते हुए भारत ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार को विशेष विमान रवाना किया है। दूसरी तरफ इन यात्रियों की जांच के लिए भारतीय सेना द्वारा हरियाणा के मानेसर में एक विशेष वार्ड बनाया गया है। 

विज्ञापन


चीन के वुहान प्रांत में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए शुक्रवार विशेष विमान दिल्ली से रवाना हुआ। इसे देखते हुए, भारतीय सेना द्वारा हरियाणा के मानेसर में एक विशेष वार्ड बनाया गया है, जिसमें चीन से आने वाले भारतीय छात्रों को रखा जाएगा। इस वार्ड में लगभग 300 लोगों को रखने की सुविधा हैं। इस वार्ड में छात्रों की डॉक्टरों और कर्मचारियों के सदस्यों की एक योग्य टीम द्वारा कुछ हफ्तों तक निगरानी की जा सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना ने इस विशेष वार्ड को लेकर कहा कि स्क्रीनिंग और विशेष वार्ड में रखने से पहले दो प्रक्रियाएं होंगी। सबसे पहले हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों की स्क्रीनिंग की जाएगी, उसके बाद उन्हें मानेसर के इस विशेष वार्ड में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध पाया जाएगा तो उसे इलाज के लिए बेस अस्पताल दिल्ली छावनी में आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

सेना ने कहा कि भारतीय छात्रों की स्क्रीनिंग सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) और हवाई अड्डा स्वास्थ्य प्राधिकरण (एपीएचओ) की संयुक्त टीम द्वारा की जाएगी। 

बता दें कि चीन में कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर वहां से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया का 423 सीटों वाला बी747 विमान शुक्रवार को दिल्ली से दोपहर दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर वुहान हवाईअड्डे के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पांच डॉक्टर और एक पराचिकित्सक कर्मी विमान में हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के पांच डॉक्टर और एक परा-चिकित्सक विमान में सवार हैं। 

विमानन कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विमान करीब 12 बजकर 50 मिनट पर रनवे पर आया और दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरा। विमान के उड़ान भरने में देरी हुई क्योंकि कुछ चीजों की मंजूरी लंबित थी। उन्होंने कहा कि संभावना है कि यह विमान शुक्रवार को देर रात एक बजे से दो बजे के बीच लौट आएगा।

एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी लोहानी ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट से चीन के वुहान से आज कम से कम 400 भारतीयों को लाया जाएगा। भारत पहुंचने के बाद यात्रियों के लिए विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आगे की व्यवस्था की जाएगी।
 

आईटीबीपी ने दिल्ली में 600 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड बनाया

सीमा की पहरेदारी करने वाले बल आईटीबीपी ने कोरोनावायरस से प्रभावित संदिग्ध लोगों को बुनियादी चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए दिल्ली में 600 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है ।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने बताया कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कैंप में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है।

कोरोनावायरस के संक्रमण के मद्देनजर की जा रही तैयारियों के तहत 600 बिस्तरों वाले इस केंद्र में 25 डॉक्टरों की एक टीम मौजूद रहेगी । इस टीम में 15 सफदरजंग अस्पताल के और 10 आईटीबीपी के डॉक्टर होंगे।

पांडे ने बताया कि संक्रमण के संदिग्ध मरीज के वास्ते बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में बच्चों और महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। यहां पर आईटीबीपी कर्मियों की आवासीय इकाई है, जो खाली है । एयर इंडिया के विशेष विमान से चीन के हुबेई प्रांत से लाए जा रहे लोगों को हवाई अड्डे पर प्रथम स्तरीय जांच के बाद यहां लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed