फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India: Top innovations against covid 19 from 3d prited door handle to Emergency Ventilator

#LadengeCoronaSe : 3 दिन में बना एंटी कोरोना इमरजेंसी वेंटिलेटर, 3D हैंडल भी तैयार

Thu, 26 Mar 2020 02:06 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 26 Mar 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus India: Top innovations against covid 19 from 3d prited door handle to Emergency Ventilator
Corona special innovation - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया इस वक्त परेशान है। कहा जा रहा है कि दुनिया के सामने कोरोना वायरस के रूप में सबसे बड़ी मुसीबत आई है। इस कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैज्ञानिक दिन रात मेहनत कर रहे हैं ताकि वैक्सीन बनाई जा सके। कोरोना वायरस के फैलने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह किसी सतह पर भी काफी देर जिंदा रह सकता है। ऐसे में यदि कोरोना संक्रमित कोई व्यक्ति लिफ्ट का इस्तेमाल करता है तो लिफ्ट का इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों में भी कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस को लेकर लोग तमाम तरह के तरीके अपना रहे हैं। किसी चीज को छूने के बाद हाथ को साबुन से अच्छी तरह धोना जरूरी है या फिर आप हाथ को वायरस मुक्त करने के लिए सैनेटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजमर्रा की जिंदगी में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के तमाम देश नए-नए आइडियाज पर काम कर रहे हैं। जैसे जर्मनी ने 3डी प्रिंटेड दरवाजे का हैंडल तैयार किया है। वहीं भारत में भी लोगों से इस तरह के आइडिया मांगे जा रहे हैं। आइए जानते हैं कोरोना वायरस को लेकर हुए कुछ शानदार आविष्कार और आइडिया के बारे में....

विज्ञापन

जर्मनी में क्या-क्या हो रहा है

Coronavirus India: Top innovations against covid 19 from 3d prited door handle to Emergency Ventilator
3d printed door handle corona - फोटो : materialise

इनोवेशन के क्षेत्र में जर्मनी का बड़ा नाम है। जर्मनी ने कोरोना वायरस को लेकर एक हैकॉथान आयोजित किया है जिसमें 800 प्रोजेक्ट से अधिक प्रोजेक्ट पेश किए गए हैं। चार दिनों के लिए आयोजित इस हैकाथॉन में 42,869 लोगों ने हिस्सा लिया है और खास बात यह है लोगों ने इस हैकॉथन में घर बैठे ही हिस्सा लिया है। इस हैकॉथन में इनोवेटर वायर ग्रिफिथ्स ने खासतौर पर एक 3जी प्रिंटेड हैंडल तैयार किया है। इस हैंडल की खासियत यह है कि दरवाजा को खोलने के लिए दरवाजे के हैंडल को छूने की जरूरत नहं है। इस 3डी प्रिंटेड आर्म को दरवाजे से अटैच किया गया है। बता दें कि 29 मार्च को ज्यूरी तय करेगी कि इनमें से किस प्रोजेक्ट को सरकारी फंडिंग दी जाए।

खतरनाक किटाणुओं को मारने वाला मास्क

Coronavirus India: Top innovations against covid 19 from 3d prited door handle to Emergency Ventilator
Virustatic Shield mask - फोटो : Virustatic Shield

ब्रिटेन की वायरसटैटिक शील्ड नाम की कंपनी ने एक ऐसा मास्क तैयार किया है जो हवा में मौजूद वायरस को खत्म कर सकता है। कंपनी ने दावा है कि आमतौर पर बाजार में मौजूद फेस मास्क प्रदूषण और धूल के कण को रोकते हैं लेकिन यह मास्क हवा में मौजूद कोरोना सहित 95 फीसदी वायरस को खत्म कर देता है। कंपनी इस मास्क को बड़े लेवल पर तैयार कर रही है, ताकि ब्रिटेन को कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में मदद मिले।

विज्ञापन

3 दिन में बनाया इमरजेंसी वेंटिलेटर

Coronavirus India: Top innovations against covid 19 from 3d prited door handle to Emergency Ventilator
emergency VENTILATOR corona - फोटो : mit

ब्रिटेन के कार्मलथेन की ग्लैंगविली हॉस्पिटल के डॉक्टर रायन थॉमस ने इमरजेंसी वेंटिलेटर बनाया है। इस इमरजेंसी वेंटिलेटर की खास बात यह है कि यह भी कोरोना जैसे वायरस को खत्म करने में कारगर है। डॉक्टर रायन थॉमस का दावा है कि यह वेंटिलेटर हवा में मौजूद घातक कणों को खत्म करता है और आसपास की हवा को साफ करता है। रायन को इस वेंटिलेटर को बड़े लेवल पर तैयार करने के लिए सरकार मदद भी कर रही है।

भारत में क्या है स्थिति

Coronavirus India: Top innovations against covid 19 from 3d prited door handle to Emergency Ventilator
ideathon corona - फोटो : aicte

अब भारत की बात करें तो मुंबई में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 100 बेडों को भारत का पहला कोविड 19 अस्पताल तैयार किया है जिसके देखभाल की पूरी जिम्मेदारी रिलायंस की ही है। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन के साथ मिलकर आइडियाथॉन करवाने जा रहा है जिसका आयोजन 27 मार्च को ऑनलाइन होगा। इसके अलावा केरल पुलिस ने भी लोगों से कोरोना के रोकथाम को लेकर आइडियाज मांगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed