फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus : India suspends all tourist visas till April 15

कोरोनावायरस का असर: सरकार ने 15 अप्रैल तक देश में सभी पर्यटन वीजा निलंबित किए

Thu, 12 Mar 2020 12:10 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 12 Mar 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus : India suspends all tourist visas till April 15
गुवाहाटी एयरपोर्ट पर जांच करते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

भारत ने बुधवार को सभी पर्यटन वीजा 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित कर दिए हैं। इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक सरकार ने यह कदम देश में कोरोनावायरस का प्रसार रोकने के लिए उठाया है। बयान के मुताबिक यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों के समूह की बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया है, 'राजनयिक, अधिकारी, संयुक्त राष्ट्र/अंतरराष्ट्रीय संगठन, रोजगार और प्रोजेक्ट वीजा के अलावा सभी मौजूदा वीजा 15 अप्रैल 2020 तक के लिए रद्द किए जाते हैं। यह निर्णय 13 मार्च 2020 को रात 12 बजे से प्रभाव में आ जाएगा।' वहीं, ओसीआई कार्ड धारकों को मिलने वाली वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा को भी 15 अप्रैल तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन


कोई विदेशी नागरिक जो किसी विशेष या अहम कारण से भारत की यात्रा करना चाहता है वह नजदीकी भारतीय मिशन में संपर्क कर सकता है। बयान में यह भी कहा गया है कि भारत आने वाले भारतीयों समेत ऐसे सभी यात्रियों को जिन्होंने चीन, इटली, ईरान, कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा की है, उन्हें कम से कम 14 दिन के लिए अलग (क्वारंटीन) रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया ने इटली और कोरिया के लिए उड़ानें रद्द कीं

वहीं, एयर इंडिया ने इटली और कोरिया के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। कंपनी ने इटली के लिए अपनी उड़ानें 28 मार्च तक के लिए और कोरिया के लिए 25 मार्च तक के लिए रद्द की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed