Corona Live: अहमदाबाद के अस्पतालों में ऑक्सीजन का संकट, छत्तीसगढ़ में 15,256 नए मामले
भारत में कोरोना वायरस के एक दिन में रिकॉर्ड दो लाख से अधिक मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले एक करोड़ 40 लाख 74 हजार 564 पर पहुंच गए हैं। वहीं, 1038 लोगों की इस बीमारी के चलते मौत हुई है। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या अब 14 लाख से अधिक हो गई है। ओडिशा सरकार ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। केरल के कृषि मंत्री वीएस सुनील कुमार पिछले सात महीने में दूसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 22,439 मामले सामने आए हैं। वहीं, एक दिन में 17 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के साथ दिल्ली देश का सर्वाधिक कोरोना प्रभावित शहर बन गया है। उधर, केंद्र सरकार ने देश के सभी एतिहासिक स्मारकों, स्थलों और संग्रहालयों को 15 मई तक बंद करने का फैसला किया है। यहां जानिए देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 15,256 नए मामलों की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,256 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में अबतक इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,01,500 हो गई है।
राज्य में बृहस्पतिवार को 113 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं 9,530 लोगों ने गृह पृथकवासस की अवधि पूरी की।
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 135 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से गत 24 घंटे के दौरान 105 लोगों की तथा पिछले दिनों 30 लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 15,256 मामले आए हैं।
इनमें रायपुर जिले से 3,438, दुर्ग से 1,778, राजनांदगांव से 1319, बालोद से 199, बेमेतरा से 293, कबीरधाम से 425, धमतरी से 411, बलौदाबाजार से 616, महासमुंद से 339, गरियाबंद से 795, बिलासपुर से 1139, रायगढ़ से 710, कोरबा से 892, जांजगीर चांपा से 690, मुंगेली से 288, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 206, सरगुजा से 231, कोरिया से 227, सूरजपुर से 375, बलरामपुर से 150, जशपुर से 284, बस्तर से 133, कोंडागांव से 52, दंतेवाड़ा से 43, सुकमा से 17, कांकेर से 170, नारायणपुर से 16, बीजापुर से 18 और अन्य राज्य से आए दो मामले शामिल हैं।
देहरादून के 10 इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
झारखंड में 3480 नए मामले, कल फैसले लेंगे मुख्यमंत्री सोरेन
पुणे में 9956 नए मामले 114 मरीजों की मौत
अहमदाबाद में ऑक्सीजन का संकट
गृह मंत्रालय: 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति का आदेश
सशक्त समूह 2 ने की समीक्षा बैठक
Meeting of Empowered Group 2 (EG2) was held to review availability of essential medical equipment & oxygen. 162 Pressure Swing Adsorption (PSA) plants sanctioned under PM-Cares being reviewed for completion. 100 new hospitals to have their own oxygen plant: Union Health Ministry pic.twitter.com/3omaSuLDze
— ANI (@ANI) April 15, 2021