{"_id":"5e6c74248ebc3ea4ae7fb7c3","slug":"coronavirus-india-rss-annual-meeting-canceled-in-bangalore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: बंगलूरू में आरएसएस के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस: बंगलूरू में आरएसएस के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक रद्द
Sat, 14 Mar 2020 11:35 AM IST
Priyesh Mishra
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर निर्णय लेने वाली अपनी सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की रविवार से शुरू होने वाली वार्षिक बैठक स्थगित कर दी है। आरएसएस की 15 से 17 मार्च तक होने वाली इस बैठक में करीब 1,500 सदस्यों को भाग लेना था।
विज्ञापन
आरएसएस सरकार्यवाह सुरेश जोशी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि महामारी कोविड-19 की गंभीरता तथा केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी दिशा निर्देश एवं परामर्शों को देखते हुए बंगलूरू में होने वाली एबीपीएस की बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरएसएस कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जागरूकता फैलाने तथा इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामने करने के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने को कहा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, अध्यक्षों और विहिप, एबीवीपी तथा भारतीय मजदूर संघ जैसे 35 परिवार संगठनों के अन्य राज्य पदाधिकारियों को बैठक में भाग लेना था। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सुरेश जोशी को इस बैठक को संबोधित करना था।
विज्ञापन