फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India Live: India reports 15,388 new COVID-19 cases and 77 deaths health ministry

कई दिनों बाद सक्रिय मामलों में आई गिरावट : पिछले 24 घंटे में आए 15,388 केस, 77 लोगों की गई जान

Tue, 09 Mar 2021 10:25 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 09 Mar 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus India Live: India reports 15,388 new COVID-19 cases and 77 deaths health ministry
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

पिछले एक साल से देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। पिछले कई हफ्तों से देश में कोरोना का प्रभाव हर दिन लगातार बढ़ता जा रहा था, ऐसे में आज थोड़ी राहत की खबर है। जहां एक ओर कई दिनों बाद कोविड के नए मामलों की संख्या 16 हजार के नीचे आई है। वहीं सक्रिय मामलों में गिरावट भी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15,388 नए मामले दर्ज किए गए और 77 लोगों ने इस जानलेवा संक्रमण से अपनी जान गंवा दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,388 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1,12,44,786 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 77 मरीजों की जान जा चुकी है, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल लोगों संख्या 1,57,930 हो गई हैं।

विज्ञापन

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 16, 596 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,08,99,394 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में आज कई दिनों बाद सुधार देखने को मिला है। इससे पहले, कोरोना के दैनिक मामले की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार तीन दिन मामले 18 हजार के पार 
बता दें कि शनिवार से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले 18 हजार से अधिक आ रहे थे, ऐसे में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों आई गिरावट थोड़ी राहत देने वाली है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed