फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus India: Central government wants states to focus on keeping Covid-19 fatality rates low

केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा- कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा कम रखने पर दें ध्यान

Tue, 16 Jun 2020 11:26 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 16 Jun 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus India: Central government wants states to focus on keeping Covid-19 fatality rates low
पीएम मोदी, अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों से कहा है कि वो इस बात पर ध्यान दें कि कोरोना से मरने वाले लोगों की दर कम रहे। केंद्र सरकार चाहती है कि बड़ी संख्या में कोविड -19 मामलों वाले राज्य मामले की मृत्यु दर कम बनाए रखने के मुख्य उद्देश्य से न हटें। 

विज्ञापन


सरकारी अधिकारियों ने कहा कि कोविड मामलों पर नजर रखने के लिए अधिक परीक्षण, डोर-टू-डोर परीक्षण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे। साथ ही मृत्यु दर को कम रखने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, इस उद्देश्य के लिए एक विस्तृत कार्य योजना पहले ही तैयार की जा चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार और बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बैठक में इस मुद्दे को उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की औसत मृत्यु दर 2.9 बनी हुई है लेकिन वैश्विक औसत 5.4 फीसदी है। अधिकारियों ने कहा, देश में कुल मौतों में से 80 फीसदी से अधिक सिर्फ पांच राज्यों में हैं। इसमें महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल और मध्यप्रदेश शामिल हैं। 

उन्होंने कहा, हमने इस बात पर भी ध्यान दिया है कि भारत के 65 जिलों में पांच फीसदी से अधिक मृत्यु दर है और 19 जिलों में से सबसे बड़ा हिस्सा मध्यप्रदेश में है। इसके बाद गुजरात, महाराष्ट्र और यूपी हैं। 

मध्यप्रदेश में, मंडला, सीहोर, उमरिया और छिंदवाड़ा हैं। यूपी में ललितपुर, झांसी, मेरठ और आगरा हैं। महाराष्ट्र में नंदुरबार, जलगांव, धुले और औरंगाबाद हैं। गुजरात में पोरबंदर, आणंद और अहमदाबाद हैं। पंजाब का कपूरथला और हरियाणा का जींद भी कम से कम 5 फीसदी सीएफआर वाले जिलों में शामिल हैं।


अधिकारी ने कहा कि सीएफआर मुद्दे पर शनिवार को पीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में चर्चा की गई। बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और प्रमुख अधिकारी शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed