फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus Cases India: 14849 new covid 19 patients reported in last 24 hours 155 people died

Coronavirus India Updates: कोरोना के दैनिक मामलों में हुई मामूली बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 14849 नए मरीज

Sun, 24 Jan 2021 12:53 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 24 Jan 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Cases India: 14849 new covid 19 patients reported in last 24 hours 155 people died
भारत में आज कोरोना मामले: कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 14,849 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। शुक्रवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है। कल संक्रमण के 14,256 नए मामले सामने आए थे। वहीं, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार पहुंच चुकी है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,849 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,06,54,533 हो गई है। वहीं, इस दौरान 155 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,53,339 हो गई है।
विज्ञापन

 

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,03,16,786 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 15,948 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,84,408 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इसके अलावा अब तक देश में 15,82,201 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed