01:02 AM, 30-Nov-2020
असम में 134 नए मामले सामने आए
असम में 29 नवंबर को कोविड-19 के134 नए मामले सामने आए और 96 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 2,12,617 हो गए हैं जिसमें से 2,08,283 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और 981 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है जबकि 3,350 सक्रिय मामले हैं।
12:24 AM, 30-Nov-2020
राजस्थान में दिसंबर महीने में कुछ जिलों में नाइट कर्फ्यू
राजस्थान सरकार ने कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण के लिए एक से 31 वें दिसंबर तक कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर के दूर मुख्यालय शहरों की शहरी सीमा के भीतर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है।
12:06 AM, 30-Nov-2020
पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3367 नए मामले सामने आए
पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना के 3,367 नए मामले सामने आए, 3,445 लोगों को छुट्टी दी गई और 54 मौतें हुईं। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4,80,813 हैं जिसमें से 4,48,032 डिस्चार्ज हो चुके हैं और अब तक 8,376 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 24,405 सक्रिय मामले हैं।
11:25 PM, 29-Nov-2020
कर्नाटक में नए मामलों में आई कमी
कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आई और 1291 नए मामले सामने आए वहीं 15 मरीजों की मौत हो गई राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 8,83,899 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 11,765 हो गई।
11:24 PM, 29-Nov-2020
पश्चिम बंगाल में 3367 नए मामले, 54 और मरीजों की मौत
पश्चिम बंगाल में रविवार को कोरोना के नए 3,367 मामले सामने आए और 54 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामले बढ़कर 4,80,813 हो गए। वहीं, मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,376 हो गई।
10:58 PM, 29-Nov-2020
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में 1026 नए मामले, 12 मौतें
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1026 नए मामले सामने आए, 940 ठीक हुए और 12 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामलों की संख्या 40,003 है, जिनमें 30,693 ठीक, 8,644 सक्रिय मामले और 625 मौतें शामिल हैं।
10:32 PM, 29-Nov-2020
हरियाणा में आज कोरोना से 26 लोगों की मौत
हरियाणा में रविवार को 1809 नए मामले सामने आए, 2794 लोग ठीक हुए और 26 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल मामले 2,32,522 हो गए हैं। इनमें 2,401 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,11,216 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 18905 है।
09:56 PM, 29-Nov-2020
पंजाब में आज कोरोना के 741 नए मामले
पंजाब में आज कोरोना के 741 नए मामले सामने आए, 664 डिस्चार्ज हुए और 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामले 1,51,538 हो गए हैं, जिनमें 1,38,870 ठीक हो चुके हैं और 4,780 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 7,888 है।
09:11 PM, 29-Nov-2020
महाराष्ट्र में आज 5544 नए मामले, 85 लोगों ने तोड़ा दम
महाराष्ट्र में रविवारो को कोरोना के 5,544 नए मामले सामने आए और 85 लोगों की मौत हो गई। यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,20,059 हो गई है। इनमें से 16,80,926 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और 47,071 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, यहां सक्रिय मामलों की संख्या 90,997 है।
08:15 PM, 29-Nov-2020
मुंबई में आज कोरोना के 940 नए मामले, 18 की मौत
मुंबई में आज कोरोना के 940 नए मामले सामने आए, 515 लोग ठीक हुए और 18 लोगों की जान चली गई। यहां कुल मामलों की संख्या 2,82,814 है, जिनमें 2,55,860 लोग ठीक हो चुके हैं और 10,791 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।