फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in World: 40 countries out of 80 countries open lockdown, Rail bus airport restaurants bars shops school services restored

पटरी पर लौट रही जिंदगी: 40 देशों ने खोला लॉकडाउन, 6 देश सीमाएं खोलने को भी तैयार

Wed, 20 May 2020 12:49 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 20 May 2020 12:49 PM IST
सार

  • 40 देशों ने खोला लॉकडाउन, इनमें सबसे ज्यादा 26 यूरोपीय देश 
  • छह देश अपनी सीमाएं खोलने को भी तैयार
  • अमेरिका में 50 में से 30 राज्यों में खुला लॉकडाउन 

विज्ञापन
Coronavirus in World: 40 countries out of 80 countries open lockdown, Rail bus airport restaurants bars shops school services restored
80 देशों में से 40 ने खोला लॉकडाउन - फोटो : Twitter

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए दुनियाभर में लॉकडाउन लगाया गया था। अब दुनिया के सबसे प्रभावित 80 देशों में से 40 देशों ने अपने यहां लॉकडाउन खोल दिया है। इन देशों में जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर आना शुरू हो गई है। इन 40 देशों में सबसे ज्यादा 26 यूरोपीय देश हैं। छह देश तो ऐसे हैं जो अपनी सीमाएं खोलने के लिए भी तैयार हैं।

विज्ञापन


औरा विजन समेत अन्य रिसर्च एजेंसियों की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। लॉकडाउन खोलने वाले देशों में फिर से कई उद्योग, दुकानें, रेस्तरां, स्कूल, बीच, बार और अन्य स्थल खुल चुके हैं। लॉकडाउन खोलने वाले सबसे ज्यादा 26 देश यूरोप के हैं। कोरोना प्रभावित मुख्य 10 देशों में भी छह देश यूरोप के ही हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका और एशियाई देशों में खुला लॉकडाउन 
इनके अलावा अमेरिका और एशियाई देशों में भी लॉकडाउन खुला है। इन देशों की सरकारों का मानना है कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए लॉकडाउन खोलना जरूरी है। छह देश अब सीमाएं खोलने पर भी जोर दे रहे हैं। बेल्जियम, जर्मनी और स्विट्जरलैंड 15 जून से विदेशी पर्यटकों को आने देने की योजना बना रहे हैं। इस महीने के आखिर में इसकी घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई देशों ने दिया अपनी सीमाएं खोलने पर जोर
ग्रीस एक जुलाई से विदेशी पर्यटकों के लिए सीमा खोलने जा रहा है। इटली तीन जून से अपनी सीमाएं खोलेगा। नीदरलैंड्स ने कुछ देशों के यात्रियों को आने की अनुमति दी है। पोलैंड 13 जून से सीमाएं खोल सकता है। दुनिया के 195 देश कोरोना प्रभावित हैं। चीन को छोड़ बाकी देशों ने मार्च या अप्रैल में लॉकडाउन लगाया था।

अमेरिका के 50 राज्यों में से 30 में लॉकडाउन खुला 
अमेरिका के 50 राज्यों में से 30 में लॉकडाउन खुल चुका है। चीन की लंबी दीवार पर लॉकडाउन खुलने के बाद बड़ी संख्या में घरेलू पर्यटक आने लगे हैं। थाईलैंड में दुकानें, फूड कोर्ट खुले हैं। वहीं, पाकिस्तान में लाहौर, कराची समेत पांच एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में हफ्ते में एक ही दिन स्कूल आने का नियम

फ्रांस के स्कूलों में 11 साल के बच्चों को मास्क लगाकर आने की ही अनुमति है। इससे बड़े बच्चों को वाइजर कैप लगाकर स्कूल आना अनिवार्य है। ऑस्ट्रेलिया में हफ्ते में एक ही दिन स्कूल आने का नियम रखा गया है, बाकी दिन घर पर ही पढ़ाई करनी होगी। ताइवान और नीदरलैंड्स के स्कूलों में प्लास्टिक स्क्रीन से विभाजन किया गया है। फिनलैंड में बच्चों को हाथ मिलाने और गले मिलने की मनाही है उन्हें इसके लिए नए तरीके सिखाए जा रहे हैं। 

यूरोप के इन प्रमुख देशों में खुले सैलून, रेस्तरां और सिनेमा

  • इटली में पार्क, बार, रेस्तरां, सामान्य दुकानें, म्यूजियम और चर्च खुल चुके हैं। जून से कुछ होटल बुकिंग के आधार पर खुलेंगे जबकि कुछ ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
  • जर्मनी में कुछ घरेलू उड़ानें दोबारा शुरू की गई हैं। सभी दुकानें और रेस्तरां खोलने की अनुमति दे दी गई है। होटल 25 मई से खुलेंगे। 
  • ग्रीस में उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। एक जून से ब्रिटेन के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। जून से मॉल, रेस्तरां, सिनेमा खुलेंगे।
  • स्पेन में बार और रेस्तरां खोल दिए गए हैं जबकि दोस्तों और रिश्तेदारों को 10 लोगों के समूह में मिलने और पार्टी करने की अनुमति है। सिर्फ मैड्रिड और बार्सिलोना में लॉकडाउन नहीं खोला गया है। 
  • बेल्जियम में दुकानें और म्यूजियम खुल गए हैं। आठ जून से कैफे, रेस्तरां ओर पर्यटन स्थल खोलने की तैयारी चल रही है।
  • फ्रांस में प्राथमिक विद्यालय, सैलून खुल चुके हैं जबकि रेस्तरां और बार दो जून के बाद खुलेंगे। पेरिस से लंदन के लिए कुछ उड़ानें भी शुरू की गई हैं।
  • ब्रिटेन सरकार ने लोगों को काम पर लौटने को कहा है। निजी वाहनों से ऑफिस या कारोबार स्थल जाने की सलाह दी है। ट्रेनों और अन्य सावर्जनिक स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
  • डेनमार्क में दुकानें, पार्क, रेस्तरां और कुछ होटल खोले गए हैं। सावर्जनिक परिवहन सुविधाएं दोबारा शुरू की गई हैं। खेल गतिविधियां, थिएटर और सिनेमा आठ जून के बाद खुलेंगे।
  • फिनलैंड में ब्रिटेन जाने के लिए उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। दुकानें खोल दी गई हैं। रेस्तरां, बार और सांस्कृतिक संस्थाएं एक जून के बाद खुलेंगे।
  • नीदरलैंड्स में दुकानें, होटल, म्यूजियम, सिनेमा, थिएटर खोले गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य किया। घर के बाहर के रेस्तरां एक जून से खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed