फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in West Bengal live Updates Two dead including senior government doctor in State

कोरोना वायरस: पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ सरकारी डॉक्टर समेत दो लोगों की मौत

Sun, 26 Apr 2020 08:25 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 26 Apr 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in West Bengal live Updates Two dead including senior government doctor in State
कोरोना वायरस से पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ सरकारी डॉक्टर की मौत हो गई। (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने की जंग में उतरे एक वरिष्ठ सरकारी चिकित्सक और 34 वर्षीय एक संक्रमित व्यक्ति की रविवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं (उपकरण और स्टोर) के सहायक निदेशक के तौर पर सेवारत 60 वर्षीय चिकित्सक डॉ. बिप्लब कांति दासगुप्ता को शुरुआत में बेलियाघाट संक्रामक रोग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें बाद में 18 अप्रैल को साल्ट लेक निजी अस्पताल में भेजा गया, जहां उनकी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने पर उन्हें बेलियाघाटा संक्रामक रोग अस्पताल ले जाया गया था और इसके बाद उन्हें साल्ट लेक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक श्वसन संबंधी समस्या और अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। वह अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद से वेंटिलेटर पर थे। उनकी रविवार को मौत हो गई।


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिकित्सक की मौत पर खेद व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जंग में उनका योगदान अन्य लोगों को प्रोत्साहित करेगा। बनर्जी ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवा के सहायक निदेशक डॉ. बिप्लब कांति दासगुप्ता आज तड़के सुबह हमारे बीच नहीं रहे। हम उनके असमय निधन से अत्यंत दु:खी हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों को बीमारी से बचाने के दौरान दिया गया उनका बलिदान हमेशा हमारे दिलों में रहेगा और कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे हमारे योद्धाओं को और दृढ़ता से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। मैं डॉ. दासगुप्ता के शोकसंतप्त परिवार एवं सहकर्मियों के प्रति संवेदना प्रकट करती हूं।

शहर के गार्डन रीच इलाके में रहने वाले एक अन्य संक्रमित व्यक्ति की इसी अस्पताल में सुबह करीब सात बजे मौत हो गई। उन्होंने कहा कि 34 वर्षीय व्यक्ति को 23 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे भी सांस लेने में समस्या थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। उसकी रविवार सुबह मौत हो गई।


इन दो लोगों की मौत के मामले में अधिक जानकारी के लिए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से संपर्क करने की कई कोशिशों के बावजूद उनका कोई जवाब नहीं मिल सका। हालांकि एक अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि मौत की वजह की अभी जांच की जा रही है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में कोविड-19 संक्रमण के अब तक 154 मामले सामने आए हैं जिनमें से 18 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने यह पता लगाने के लिए एक समिति गठित की है कि मरीज की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है या पहले ही मौजूद किसी अन्य बीमारी के कारण। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में कोविड-19 के 571 मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed