फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra, the number of infected people has crossed 80 thousand, 139 deaths in 24 hours

महाराष्ट्र में बिगड़ रहे हैं हालात, 80 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या, 24 घंटे में 139 की मौत

Sat, 06 Jun 2020 05:48 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 06 Jun 2020 05:48 AM IST
सार

  • शुक्रवार को महाराष्ट्र में 2436 नए मामले सामने आए हैं
  • मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,080 हो गई
  • महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन ऑफिस पहुंचना अनिवार्य

विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra, the number of infected people has crossed 80 thousand, 139 deaths in 24 hours
coronavirus in maharashtra - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर कोरोना से सबसे ज्यादा 139 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को 2436 नए मामलोें के बाद कुल मामलों की संख्या 80,229 तक पहुंच गई है। वहीं मुंबई में 1149 मरीज बढे़ हैं, जिससे मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46,080 हो गई है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 139 मृतकों में से 54 लोग मुंबई में और 30 लोगों की मौत ठाणे में हुई हैं। इसके अलावा पुणे में 14, जलगावं में 14, मालेगांव में आठ, कल्याण-डोंबिवली में सात, रत्नागिरी में पांच, नासिक में दो और वसई-विरार, भिवंडी और औरंगाबाद में एक-एक लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार तक मुंबई में कोरोना से कुल 1519 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि राज्य में यह संख्या 2849 हो गई है। सरकार का कहना है कि राज्य में मृत्यु का आंकड़ा 3.55 प्रतिशत है जबकि कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 43.81 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में निजी अस्पतालों ने बढ़ाया सिरदर्द

आंकड़ों के अनुसार देश में 20 फीसदी कोरोना मरीज अकेले मुंबई में हैं। लेकिन मरीजों की संख्या के अनुरूप समुचित उपचार की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। वहीं, निजी अस्पतालों ने और भी सिरदर्द बढ़ा दिया है। राज्य सरकार के आदेश के बावजूद प्राइवेट अस्पतालों ने 80 फीसदी बेड मुहैया नहीं कराया है।

वहीं, शुक्रवार को बीएमसी मुख्यालय में भाजपा के पार्षदों ने मूक धरना दिया। बीएमसी में भाजपा दल के नेता पार्षद विनोद मिश्र ने आरोप लगाया है कि कोरोना संक्रमित मरीज बेड, वेंटिलेटर के अभाव में दम तोड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में एक दिन ऑफिस पहुंचना अनिवार्य

महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए लॉकडाउन के दौरान सप्ताह में एक दिन कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचते हैं तो उन्हें वेतन कटौती का सामना करना पड़ेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) मनोज सौनिक ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। यह आदेश आठ जून से लागू होगा।

राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार, सभी सरकारी विभागों को उनसे संबद्ध अधिकारियों और कर्मचारियों का एक रोस्टर तैयार करने के लिए कहा गया है। आदेश के अनुसार स्वीकृत छुट्टी या चिकित्सा अवकाश के कर्मचारियों को छोड़कर सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सप्ताह में एक दिन कार्यालय पहुंचना होगा। लॉकडाउन के दौरान बिना अनुमति के कार्यालय नहीं पहुंचने वालों के खिलाफ विभागीय प्रमुख द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, यह चेतावनी दी गई कि यदि कोई कर्मचारी निर्धारित दिन कार्यालय में अनुपस्थित रहता है, तो उसके पूरे सप्ताह का वेतन कट जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लॉकडाउन 30 जून तक लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed