कोरोना वायरस: घर बैठे लक्षणों की जांच करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने शुरू की ऑनलाइन पहल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 400 से अधिक मामले सामने आने के बाद उद्धव सरकार ने वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए एक ऐसी ऑनलाइन पहल शुरू की है, जिससे लोग घर बैठे स्वयं कोरोना वायरस के लक्षणों के आधार पर जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सरकार ने एक डिजिटल मंच तैयार किया है, जिसमें लोग घर बैठे ही अपने लक्षणों की जांच कर सकते हैं और किसी भी तरह की आशंका होने पर अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं। राज्य सरकार ने अपोलो 24x7 के साथ मिलकर एक ऑनलाइन पहल शुरू की है जो https://covid-19.maharashtra.gov.in/ पर उपलब्ध है। विज्ञप्ति में कहा कि त्वरित चिकित्सा परामर्श और अन्य संबंधित संपर्कों की जानकारी भी लिंक पर उपलब्ध है।
डब्ल्यूएचओ और भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़े मामूली लक्षण होने पर खुद को दूसरों से पृथक करने और तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल से संपर्क करने को कहा गया है।
इसमें कहा गया कि इस ऑनलाइन टूल की मदद से अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के तीव्र लक्षणों वाले लोगों की खबर रख सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.