फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in Maharashtra: Cop dies of COVID-19 in Mumbai; 9th death in city police force

मुंबई में कोरोना से पुलिस अधिकारी की मौत, अब तक पुलिस बल में 9 लोगों ने गंवाई जान

Sat, 16 May 2020 01:31 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 16 May 2020 01:31 PM IST
सार

  • मुंबई में कोरोना से पुलिस अधिकारी की मौत
  • मुंबई पुलिस में कोविड-19 से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है

विज्ञापन
Coronavirus in Maharashtra: Cop dies of COVID-19 in Mumbai; 9th death in city police force
coronavirus death - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना पॉजिटिव पाए गए एक सहायक पुलिस निरीक्षक की शनिवार को एक अस्पताल में मौत हो गई। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि धारावी में शाहू नगर पुलिस स्टेशन पर तैनात 33 वर्षीय अधिकारी अपने घर पर बेहोश पाए गए। इसके बाद उन्हें सायन स्थित लोकमान्य तिलक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि सायन के प्रतीक्षा नगर के रहने वाले पुलिस अधिकारी को बुखार और खांसी आने पर लंबे समय के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया था। 

अधिकारी ने बताया कि मृतक की बुधवार को कोरोना जांच की गई थी। इसके बाद शनिवार को आई उनकी रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाए गए। यह मुंबई पुलिस बल में कोविड-19 से 9वीं मौत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है, यहां कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। राज्य में 30 हजार के करीब कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, एक हजार से ज्यादा लोगों ने इस खतरनाक वायरस से अब तक अपनी जान गंवाई है। 

बता दें कि, देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। 


इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 85,940 हो गई है, जिनमें 53,035 सक्रिय हैं, 30,153 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2752 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed