{"_id":"605cac1b6e4539031b349c68","slug":"coronavirus-in-maharashtra-5504-new-covid19-cases-in-mumbai-and-14-deaths-in-the-last-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : मुंबई में बीते 24 घंटे में 5504 नए मामले, 14 लोगों की मौत, जानिए और भी राज्यों का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना का कहर : मुंबई में बीते 24 घंटे में 5504 नए मामले, 14 लोगों की मौत, जानिए और भी राज्यों का हाल
Thu, 25 Mar 2021 08:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 25 Mar 2021 08:58 PM IST
सार
- मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,504 नए मामले
- कोरोना के कारण मुंबई में 14 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,504 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 2,281 लोग डिस्चार्ज हुए और 14 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। वहीं सक्रिय मामले की बात करें तो इसकी संख्या 33,961 है जबकि अब तक कुल 11 हजार 620 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 35,952 नए मामले, 111 की मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,952 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 20,444 लोग डिस्चार्ज हुए और 111 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। वहीं सक्रिय मामले की बात करें तो इसकी संख्या 2,62,685 है जबकि अब तक कुल 53,795 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना के 715 नए मामले
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 715 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,890 हो गई। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 5149 हो गई है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना के 1515 नए मामले
दिल्ली में तीन महीने बाद एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1,515 नए मामले सामने आए। वहीं पांच लोगों की मौत हो गई।
कर्नाटक में कोरोना के 2,523 नए मामले
कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,523 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,78,478 हो गई है। इसके अलावा 10 रोगियों की मौत के चलते मृतकों की संख्या 12,471 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
गुरुवार तक 5,46,65,820 कोरोना की खुराक दी गई
देश में कोरोना को मात देने के लिए टीकाकरण की रफ्तार में और तेजी लाने की कोशिश की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार तक 5,46,65,820 कोरोना की खुराक दी जा चुकी है।
ओडिशा में टीकाकरण पर जोर
ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्र ने सभी कलेक्टरों, नगर आयुक्तों को पत्र लिखते हुए कहा है कि वे टीकाकरण अभियान के सभी कार्यक्रम प्रबंधकों को निर्देश दें कि वे 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को शामिल करने के लिए जरूरी कदम उठाएं।