फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in india today 3 january, Covid19 cases in india, Health Ministry All updates

कोराना की खतरनाक रफ्तार: बीते 24 घंटे में संक्रमण के लगभग 34000 मामले, सक्रिय मरीज भी 1.5 लाख के करीब

Mon, 03 Jan 2022 09:45 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 03 Jan 2022 09:45 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 33,750 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 123 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान लगभग 10,846 लोग स्वस्थ भी हुए।

विज्ञापन
Coronavirus in india today 3 january, Covid19 cases in india, Health Ministry All updates
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना की रफ्तार आए दिन बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 33,750 नए मामले सामने आए हैं जो कि एक दिन पहले आए मामलों से 22.5 फीसदी अधिक है। जबकि इस दौरान 123 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस दौरान लगभग 10,846 लोग स्वस्थ भी हुए। सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि सक्रिय मामले 1,45,582 हो गए हैं। देश में कुल स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या की बात करें तो यह 3,42,95,407 हो गई है जबकि अब तक कुल 4,81,893 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 145 करोड़(1,45,68,89,306) को पार कर गया।  मौजूदा वक्त में रिकवरी रेट 98.20 फीसदी है। संक्रमण दर की बात की जाए तो दैनिक संक्रमण दर 3.84 फीसदी है जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.68 फीसदी है।

विज्ञापन

विज्ञापन


देश में ओमिक्रोन के कुल 1700 मामले
देश में ओमिक्रोन के कुल 1700 मामले हो गए हैं वहीं 510 मरीजों के साथ महाराष्ट्र टॉप पर बना हुआ है। जबकि दिल्ली की बात करें तो यहां कुल 361 मरीज हैं। वहीं 156 मरीजों के साथ केरल तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वहीं अन्य राज्य की बात करें तो गुजरात(136), तमिलनाडु (121), राजस्थान (120), तेलंगाना(67), कर्नाटक(64) हरियाणा (63), ओडिशा (37),पश्चिम बंगाल(20), आंध्र प्रदेश (17), मध्य प्रदेश (9), उत्तर प्रदेश (8), उत्तराखंड (8), चंडीगढ़ (3), जम्मू-कश्मीर (3), अंडमान एवं निकोबार (2), गोवा (1), हिमाचल प्रदेश (1), लद्दाख (1), मणिपुर (1) और पंजाब में 1 मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed