फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in India: Six migrant states in north and east witness surge in Covid 19 cases

उत्तर और पूर्व भारत के छह 'प्रवासी राज्यों' में बढ़ रहे संक्रमण के मामले, परीक्षण दर भी ठीक नहीं

Tue, 18 Aug 2020 12:15 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 18 Aug 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India: Six migrant states in north and east witness surge in Covid 19 cases
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र और दक्षिण भारतीय राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामले और मृतकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। वहीं, उत्तर और पूर्व भारत के कम से कम छह राज्यों में भी संक्रमितों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ये राज्य लाखों प्रवासी मजदूरों का घर हैं, जो देशभर में रोजगार की तलाश में जाते हैं। 

विज्ञापन


पिछले 23 दिनों में (जुलाई 24-अगस्त 16) भारत में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हुई, इस दौरान इन छह राज्यों में संक्रमण में 2.6 गुना तक बढ़ोतरी हुई। ये छह राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम हैं। यहां गौर करने बात यह है कि ये छह राज्य देश के उन राज्यों की सूची में शामिल हैं, जहां अपर्याप्त परीक्षण को लेकर संदेह किया जा रहा है।  
विज्ञापन



वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को कोरोना के 55,078 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में 876 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 51,797 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 27,02,742 हो गए हैं, जिनमें से 6,73,166 लोगों का उपचार चल रहा है और 19,77,779 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 55078 नए मामले सामने आए

उत्तर और पूर्व भारत के छह 'प्रवासी' राज्यों में कोरोना वायरस मामलों में तेजी भारत के कुल मामलों में उनके बढ़ते हिस्से से भी देखा जा सकता है। 24 जुलाई को, देश के कुल मामलों में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और असम की हिस्सेदारी 15.6 फीसदी थी। 16 अगस्त आते-आते इन राज्यों की हिस्सेदारी बढ़कर 20 फीसदी पर पहुंच गई। 

दूसरी तरफ, दक्षिण भारत के तमिलनाडु में सोमवार कोरोना वायरस के 5,890 नए मामले सामने आए और 120 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक 5,886 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में अभी 54,122 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 16 फीसदी है, रिकवरी रेट बढ़कर 82 फीसदी पर पहुंच गया है। जबकि राज्य में कोरोना मृत्यु दर 1.6 फीसदी है। 


महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना मरीजों की संख्या 6 लाख को पार कर गई। सोमवार को 8,493 नए मामले सामने आए, जो पिछले 13 दिनों में सबसे कम है। राज्य में संक्रमितों की संख्या को 5 लाख से 6 लाख पहुंचने में महज नौ दिन लगे। वर्तमान में राज्य में 6,04,358 कोरोना मामले हैं, जिनमें से 1,55,268 सक्रिय मामले (25 फीसदी) हैं। 

महाराष्ट्र में कोरोना से होने वाली मौत के मामलों में भी सोमवार को गिरावट देखी गई। इस दौरान केवल 228 लोगों की इस वायरस से मौत हुई, जो 21 दिनों में सबसे कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed