फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in india, Record decline in growth of Coronavirus in the country

Corona in india: देश में कोरोना वायरस की बढ़ोतरी में रिकॉर्ड गिरावट

Fri, 19 Jun 2020 07:08 AM IST
संजीव कुमार झा परीक्षित निर्भय, अमर उजाला , नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला , नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 19 Jun 2020 07:08 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया दावा
  • लॉकडाउन से पहले और बाद की वृद्घि दर में है 21 फीसदी का अंतर
  • लॉकडाउन लागू नहीं होता तो देश में 14 से 29 लाख तक केस देखने को मिल सकते थे

विज्ञापन
Coronavirus in india, Record decline in growth of Coronavirus in the country
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : pti

विस्तार

देश में कोरोना वायरस की बढ़ोतरी की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है। वायरस की वृद्धि दर में रिकॉर्ड 21 फीसदी गिरावट का दावा दो दिन से चल रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह में कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे थे। लॉकडाउन से ठीक दो दिन पहले तक संक्रमण की वृद्घि दर 24 फीसदी से भी ज्यादा थी। लेकिन अब इसमें 21 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, जो संक्रमण के फैलाव के लिहाज से एक बड़ी कामयाबी बताई जा रही है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  गुरुवार को ‘अमर उजाला’ को बताया कि बैठक में शुरुआत से लेकर अब तक के हालात को लेकर एक प्रस्तुति दी गई, जिसमें वायरस की वृद्घि दर लगातार घटने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को देश में लॉकडाउन लागू हुआ। इसका असर करीब दो सप्ताह बाद तब दिखाई दिया, जब 14 अप्रैल को संक्रमण की वृद्घि दर 13 फीसदी के आसपास देखने को मिली।
विज्ञापन


इसके बाद राज्यों के साथ मिलकर प्रयासों को बढ़ाया गया तो लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू होते-होते यह वृद्घि दर 6.1, 17 मई तक 5.3, 31 मई तक 4.7 और जून के पहले और दूसरे सप्ताह को मिलाकर यह 3.8 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, एक अन्य अधिकारी बताते हैं कि संक्रमण की वृद्घि दर में लगातार गिरावट न सिर्फ लॉकडाउन और सरकार के अब तक के प्रयासों को बेहतर साबित करती है, बल्कि यह भी इशारा कर रही है कि हम वायरस को भौगोलिक स्तर पर नियंत्रित करने में काफी सफल हुए हैं। इस अदृश्य शत्रु को इतने दिनों तक रोके रखना ही एक बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने पब्लिक हेल्थ फांउडेशन ऑफ इंडिया, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय और भारतीय सांख्यिकी संस्थान के अध्ययनों का हवाला देते हुए यह भी बताया कि लॉकडाउन लागू नहीं होता तो देश में 14 से 29 लाख तक केस देखने को मिल सकते थे। साथ ही अब तक 37 से 78 हजार के बीच मौत हो चुकी होतीं। इन्हीं अध्ययनों के आधार पर कुछ समय पहले नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने भी सार्वजनिक करते हुए लॉकडाउन की सफलता के बारे में जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed