फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Coronavirus in india, Private labs will also be able for antigen test of Coronavirus, assigned the responsibility to the states

Coronavirus in india: निजी लैब भी कर सकेंगी कोरोना की एंटीजन जांच, राज्यों को सौंपी जिम्मेदारी                                                                  

Sat, 18 Jul 2020 08:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Jul 2020 08:14 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in india, Private labs will also be able for antigen test of Coronavirus, assigned the responsibility to the states
Antigen test - फोटो : पीटीआई

कोरोना की जांच संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने अब एंटीजन किट्स पर ध्यान देने की सलाह राज्यों को दी है। आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि जांच को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा एंटीजन किट्स का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


इसमें सरकारी और निजी दोनों ही तरह की लैब की भागीदारी बढ़ाने और राज्य की ओर से एक नोडल अधिकारी तय करने की सलाह दी है, जिसके जरिए आईसीएमआर की टीम उक्त राज्य में जांच की स्थिति पर निगरानी रख सके। इसके अलावा सभी राज्य को डिजिटल रिकॉर्ड के लिए अलग से खाता खोलना होगा, जिसमें प्रतिदिन सैंपल की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


एंटीजन जांच में बढ़ोतरी का बड़ा असर
डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि त्वरित एंटीजन जांच को लेकर आईसीएमआर को सार्वजनिक क्षेत्र की विभिन्न इकाइयों से लगातार अनुरोध मिल रहे हैं। साथ ही दिल्ली में एंटीजन किट्स के जरिए तीन गुना जांच में वृद्धि का बड़ा असर भी देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जरूरी है कि अन्य राज्य इस पर काम करें। एंटीजन किट्स की जांच में अगर कोई पॉजिटिव आता है तो उसे पॉजिटिव ही माना जाता है लेकिन अगर कोई नेगेटिव है और उसमें लक्षण हैं तो उसके सैंपल की आरटी पीसीआर जांच करना जरूरी है। बगैर लक्षण वाले व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने पर दोबारा जांच की जरूरत नहीं है।

सभी मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों-लैब को अनुमति
उन्होंने पत्र में लिखा कि सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सभी सरकारी अस्पताल, प्रयोगशाला और एनएबीएच या एनएबीएल मान्यताप्राप्त सभी निजी अस्पताल व प्रयोगशालाएं एंटीजन जांच शुरू कर सकते हैं। हालांकि आईसीएमआर पोर्टल पर डाटा एंट्री लॉगिन के लिए आवेदन करना होगा।


पत्र में कहा गया है कि एंटीजन जांच के सभी केंद्र आरटी-पीसीआर जांच केंद्र से जुड़े होने चाहिए। डॉ. भार्गव ने सुनिश्चित करने को कहा है कि जांच बढ़ाई जाए और इस बारे में सूचना भी मुहैया कराई जाए। ताकि आइसोलेशन या उपचार के लिए संक्रमण के मामलों के बारे में प्रशासन अवगत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed