{"_id":"5f91cb8c8ebc3eefa77734d0","slug":"coronavirus-in-india-people-who-do-not-wear-mask-watch-this-arvinder-singh-soin-viral-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क नहीं पहनने वाले इस वीडियो को एक बार जरूर देखें, आज से लापरवाही करना भूल जाएंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मास्क नहीं पहनने वाले इस वीडियो को एक बार जरूर देखें, आज से लापरवाही करना भूल जाएंगे
Fri, 23 Oct 2020 12:01 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
surgical mask
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना के मामले जरूर कम हो रहे हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि कोरोना अब हमारे बीच से चला गया। पीएम मोदी ने भी मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन जरूर खत्म हो गया है लेकिन कोरोना अभी नहीं गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा था कि सभी लोग मास्क जरूर लगाएंं और समय-समय पर हाथ धोते रहें। लेकिन इन सबके बावजूद अगर आप लापरवाही दिखा रहे हैं तो इस वीडियो को जरूर देखें। इसे देखने के बाद आप लापरवाही करना छोड़ देंगे और मास्क पहनना आपकी प्राथमिकता बन जाएगी।
विज्ञापन
इस वीडियो को ट्विटर यूजर अरविंदर सोइन ने साझा किया है। उन्होंने कैपशन में लिखा कि अब आपको समझ आया? मास्क जरूर पहनिए। इस वीडियो को अब तक 3.6 लाख व्यूज मिल चुके हैं। सोइन ने आगे लिखा कि यह एक विजुअल आर्ट है और यह एक मजबूत संदेश दे रहा है। यह वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है।
विज्ञापन
सोइन ने कहा कि पहने हुए मास्क को हमेशा कूड़ेदान में ही फेंके और सुरक्षित रहें। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे वायरस को देखने के लिए बहुत सारे माइक्रोस्कोप की जरूरत पड़ती है। वहीं उन्होंने कहा कि इसे काफी जूम करके देखने पर पता चलता है कि आखिर एक मास्क कोरोना को कैसे रोकता है।
Does it make sense now? Wear a mask! pic.twitter.com/j481NefwsQ
— Dr. Arvinder Singh Soin (@ArvinderSoin) October 21, 2020