फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: राजस्थान में आज 206 नए मामले, चार लोगों ने तोड़ा दम

Thu, 14 May 2020 11:16 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 May 2020 11:16 PM IST
खास बातें

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3722 नए मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 हो गई है, जिनमें 49,219 सक्रिय हैं, 26,235 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2549 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज ओडिशा में 73, आंध्र प्रदेश में 36, कर्नाटक में 11 और राजस्थान में 24 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 May 14 Day fifty one of Lockdown Corona Pandemic Maharashtra, Madhya Pradesh
भारत में कोरोना - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

11:12 PM, 14-May-2020

पुड्डुचेरी में तीन पॉजिटिव मामले

पुड्डुचेरी में कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां सक्रिय मामलों की संख्या सात हो गई है।  

छत्तीसगढ़ में चार सक्रिय मामले
छत्तीसगढ़ः बालोद में आज एक और व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वर्तमान में राज्य में चार सक्रिय मामले हैं: एम्स रायपुर 
11:02 PM, 14-May-2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कार्यक्रम में लिया हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। कोरोना के खिलाफ वैश्विक प्रतिक्रिया और महामारी से लड़ने को साइंटफिक इनोवेशन के लिए वैश्विक सहयोग और रिसर्च और डेवलेपमेंट के महत्ता पर चर्चा हुईः प्रधानमंत्री कार्यालय
विज्ञापन
10:42 PM, 14-May-2020

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने क्या-क्या कहाः-

  • वित्त मंत्री के द्वारा की गई घोषणाएं अर्थव्यवस्था को रफ्तार देंगी और उसे वापस पटरी पर लाने में मददगार होगी। यह समाज के विभिन्न तबकों को एक नई शुरुआत देगा और उनके काम को फास्ट ट्रैक लेन पर लेकर आएगा।
  • ये देखकर मुझे दुख होता है कि पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सरकारें पर्याप्त संख्या में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को अपने राज्य में आने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
  • पश्चिम बंगाल ने पहले दो ट्रेनों की अनुमति दी। फिर गृह मंत्री ने राज्य की मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, जिसके बाद आठ और ट्रेनों की अनुमित दी गई। मगर आज दोपहर तक केवल पांच ट्रेनों को अनुमति दी गई थी।
  • मैं एक बार फिर पश्चिम बंगाल सरकार से अपील करता हूं कि 30 दिनों में 105 ट्रेनों को अनुमति देने के बजाय, प्रतिदिन 105 ट्रेनों की अनुमति दें। हम बंगाल के उन सभी प्रवासी मजदूरों को वापस भेजेंगे जो घर वापस जाना चाहते हैं।
10:28 PM, 14-May-2020

दिल्ली में फंसे लोगों के लिए चलेंगी बसें

दिल्ली में फंसे लोगों को निकालने के लिए बसें चलाएगा हरियाणाः मूलचंद शर्मा, परिवहन मंत्री
10:27 PM, 14-May-2020

दिल्ली सरकार ने केंद्र से इन सब चीजों की मांगी अनुमतिः-

  • बसों, मेट्रो, ऑटो, टैक्सियों को शहर में सख्त सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों के साथ काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए।
  • सरकार ने केंद्र को मार्केट, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानों आदि को ऑड-ईवन के हिसाब से खोलने की सलाह दी। 
  • शहर के भीतर मजदूरों की आवाजाही और निर्माण गतिविधियों की भी अनुमति दी जानी चाहिए।
10:13 PM, 14-May-2020

जिनके पास राशन कार्ड न हों, उन्हें भी खाद्यान्न उपलब्ध कराएं- रामविलास पासवान

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि मैंने एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) के अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि वो सोमवार से राज्य में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए तैयार रहें। जिनके पास राशन कार्ड न हों, उन्हें भी खाद्यान्न उपलब्ध कराएं जैसा कि वित्त मंत्री के द्वारा घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:01 PM, 14-May-2020
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक/निजी परिवहन के प्रतिबंध के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों से यात्रियों को ढोने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को स्पेशल बसें किराए पर लेने की अनुमति दी।

09:55 PM, 14-May-2020

राजस्थान में आज 206 नए मामले, चार लोगों ने तोड़ा दम

राजस्थान में आज 206 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4534 हो गई और मौत का आंकड़ा 125 पहुंच गया है। राज्य में अब तक 2638 मरीज ठीक हो गए हैं, जबकि 1771 मामले सक्रिय हैं: स्वास्थ्य विभाग 
09:50 PM, 14-May-2020
जर्मनी, यूरोप समेत कुल 106 गंतव्य स्थानों के लिए जून के अंत तक यात्रियों के लिए विमान सेवा जून के अंत उपलब्ध होगी। पहले बैच के लिए बुकिंग आज से शुरू होगीः लुफ्थांसा एयरलाइंस
09:35 PM, 14-May-2020

कोरोना मुक्त राज्य घोषित करने के तीन सप्ताह बाद मणिपुर में एक नया मामला

राज्य को कोरोना वायरस मुक्त घोषित करने के तीन सप्ताह बाद गुरुवार को मणिपुर में एक कोरोना का ताजा मामला सामने आया है। जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) ने कहा कि जिस व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आया है वह हाल ही में पांच अन्य लोगों के साथ किराए के वाहन में सड़क मार्ग से मुंबई से लौटा था।

व्यक्ति (33 साल) इम्फाल पूर्वी जिले का रहने वाला है। बुधवार को मणिपुर पहुंचने के बाद उसे एक क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। अस्पताल के अधिकारी ने कहा कि उसे पॉजिटिव पाया गया है और उसकी रिपोर्ट गुरुवार शाम को आई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed