Coronavirus in India Live Updates: ओडिशा में 30 जून तक बंद रहेंगे धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल
{"_id":"5edbe46a00c5977c537985ff","slug":"coronavirus-in-india-live-updates-news-in-hindi-covid19-1st-june-unlock1-day-seven-corona-pandemic-delhi-maharashtra-madhya-pradesh-bihar-kerala","type":"live","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in India Live Updates: ओडिशा में 30 जून तक बंद रहेंगे धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sun, 07 Jun 2020 11:57 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:57 PM IST
खास बातें
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,971 नए मामले सामने आए हैं और 287 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,46,628 हो गई है, जिनमें से 1,20,406 सक्रिय मामले हैं, 1,19,293 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 6,929 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज आंध्र प्रदेश में 130, असम में 92, उत्तराखंड में 38 और राजस्थान में 48 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स...
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस का कहर
- फोटो : PTI
लाइव अपडेट
11:54 PM, 07-Jun-2020
दिल्ली के प्रत्येक अस्पताल में 24 × 7 हेल्पडेस्क की स्थापना की जाएगी
दिल्ली सरकार के आदेशानुसार प्रत्येक अस्पताल में एक 24 × 7 हेल्पडेस्क की स्थापना की जाएगी ताकि अस्पतालों में जरूरतमंद रोगियों के लिए सहज और परेशानी मुक्त प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके
It is hereby ordered that a 24×7 HELPDESK shall be set up in each hospital to ensure smooth and hassle-free admission to the needy patients in hospitals: Delhi Government pic.twitter.com/uU95rUIYRk
— ANI (@ANI) June 7, 2020
11:48 PM, 07-Jun-2020
दिल्ली में निवास प्रमाणपत्र के रूप इन दस्तावेजों का किया जा सकता है उपयोग
दिल्ली मंत्रिमंडल ने कुछ अपवादों के साथ दिल्ली के सरकारी अस्पतालों और निजी अस्पतालों को दिल्ली के निवासियों के इलाज के लिए आरक्षित करने का निर्णय लिया है। नीचे दिए गए आदेश में उल्लिखित दस्तावेजों का उपयोग दिल्ली में निवास के प्रमाण के रूप में किया जा सकता है: मुख्यमंत्री कार्यालय
Delhi Cabinet has decided to reserve Delhi government hospitals and private hospitals for treatment of Delhi residents, with certain exceptions. The documents mentioned in the order below can be used as proof of residence in Delhi: Chief Minister's Office pic.twitter.com/3iaQSkwiZ1
— ANI (@ANI) June 7, 2020
विज्ञापन
11:29 PM, 07-Jun-2020
एमपी में 173 नए संक्रमित
मध्यप्रदेश में रविवार को 173 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9401 हो गई है। राज्य सरकार के मुताबिक 13 नई मौतों के साथ यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 412 हो गई है।11:25 PM, 07-Jun-2020
पीआईबी के वरिष्ठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के एक वरिष्ठ अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसके बाद राष्ट्रीय मीडिया केंद्र को सफाई के लिए कल के लिए बंद किया गया।10:43 PM, 07-Jun-2020
ओडिशा में 30 जून तक बंद रहेंगे धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल
जनता के लिए सभी धार्मिक स्थल/पूजा स्थल 30 जून, 2020 तक बंद रहेंगे। शॉपिंग मॉल भी इसी समय अवधि के लिए बंद रहेंगे: ओडिशा सरकारAll religious places/places of worship for the public will continue to remain closed till 30th June, 2020. Shopping malls will also continue to remain closed for the same time period: Government of Odisha pic.twitter.com/n3AQeTxuG4
— ANI (@ANI) June 7, 2020
10:42 PM, 07-Jun-2020
दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना के 1282 नए मामले
पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 1282 नए मामले सामने आए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब कुल मामलों की संख्या 28936 है, जिनमें 17125 सक्रिय मामले, 10999 ठीक/डिस्चार्ज/पलायन और 812 मौतें शामिल हैं: दिल्ली स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
10:36 PM, 07-Jun-2020
जम्मू-कश्मीर में 4000 से अधिक हुए कोरोना के मामले
आज जम्मू-कश्मीर में 620 नए मामले सामने आए जो एक दिन में अब तक सबसे अधिक हैं; जम्मू डिवीजन से 37 और कश्मीर डिवीजन से 583 मामले मिले हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामलों की संख्या अब 4087 है, जिसमें 2830 सक्रिय मामले, 1216 ठीक हुए मामले और 41 मौतें शामिल हैं: जम्मू-कश्मीर सरकार10:23 PM, 07-Jun-2020
उत्तर प्रदेश से राजस्थान तक बढ़े संक्रमण के मामले
- आज उत्तर प्रदेश में 433 नए मामले दर्ज किए गए और 7 मौतें हुईं। राज्य में अब कुल मामलों की संख्या 10536 है, जिसमें 6185 डिस्चार्ज, 4076 सक्रिय मामले और 275 मौतें शामिल हैं: राज्य सरकार
- उत्तराखंड में आज रात 8 बजे तक 14 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 1355 है, जिसमें 528 डिस्चार्ज और 13 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
- राजस्थान में आज रात 8:30 बजे तक 262 नए मामले सामने आए और 9 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 10599 है, जिसमें 2605 सक्रिय मामले और 240 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
10:22 PM, 07-Jun-2020
जेएनयू में एक कर्मचारी कोरोना से संक्रमित
राष्ट्रीय राजधानी स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दिल्ली के एक कर्मचारी सदस्य (फार्मासिस्ट) को कल कोरोना से संक्रमित पाया गया है: विश्वविद्यालय प्रशासन10:14 PM, 07-Jun-2020