फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus in India Live Updates: गुजरात में पिछले 24 घंटे में 492 नए मामले, 33 लोगों की मौत

Fri, 05 Jun 2020 12:46 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Fri, 05 Jun 2020 12:46 AM IST
खास बातें

  • दिल्ली में कोरोना के 1359 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इसी के साथ देश की राजधानी  में संक्रमितों की कुल संख्या 25,004 हो गई है।
  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 492 नए मामले सामने आए और 33 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 18,601 हो गई है।
  • मुंबई में आज 1442 नए मामले सामने आए और 48 लोगों की मौत हो गई। शहर में कुल संक्रमितों की कुल संख्या 44,704 हो गई है।
  • महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2933 नए मामले सामने आए और 123 लोगों की मौत हो गई। राज्य में यह एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 77,793 हो गई है।
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में 9,304 नए मामले सामने आए हैं और 260 लोगों की मौत हुई है। 
  • भारत में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,16,919 हो गई है, जिनमें से 1,06,737 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में 1,04,107 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 6,075 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus In India Live Updates News In Hindi Covid19 1st june Unlock1 Day four, Corona Pandemic, delhi Maharashtra, Madhya Pradesh, bihar, kerala
भारत में कोरोना - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

10:30 PM, 04-Jun-2020

असम में रात के 11:15 बजे तक कुल 285 नए पॉजिटिव मामले 

असम में रात के 11:15 बजे तक कुल 285 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2115 हो गई है। जिसमें अभी तक 459 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है और 4 लोगों की मौत हो चुकी है:- स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 93 नए मामले
छत्तीसगढ़ के राज्य स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीते 24 घंटे में राज्य में कुल 93 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं जबकि 17 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 773 हो गई है।  साथ ही अब तक कुल 206 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं और 2 लोगों की मौत हो गई है। 

ओडिशा में 15 आदिवासियों की मौत की रिपोर्ट पर सीएमओ ने दी जानकारी
ओडिशा के मलकानगिरी में तीन महीने में 15 आदिवासियों की मौत की रिपोर्ट पर जानकारी देते हुए यहां के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार पाधी ने बताया है कि जब तक उनका परीक्षण नहीं किया जाता है, तब तक मौत का कारण बता पाना मुश्किल है। इसमें मृतकों के परिजनों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि हम फील्ड पर काम कर रहे हैं और जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी।  

दिल्ली सरकार ने EWS श्रेणी के मरीजों के लिए अस्पतालों की सूची जारी की
दिल्ली सरकार ने 50 बेड या उससे अधिक की बेड स्ट्रेंथ वाले उन प्राइवेट अस्पतालों की सूची जारी की है जिन्हें भूमि के स्वामित्व वाली एजेंसियों द्वारा रियायती दरों पर जमीन आवंटित की गई थी। इन अस्पतालों को आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) श्रेणी के मरीजों के लिए 10% IPD और 25% OPD नि: शुल्क उपलब्ध कराने की बाध्यता है।

झारखंड में आज कोरोना के 46 नए मामले
आज झारखंड में 46 नए मामले सामने आए। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 827 हो गई है। वहीं इस मामले में अब तक 390 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 431 है, जबकि मृतकों की कुल संख्या 6 है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

असम में आज 243 नए पॉजिटिव मामले
असम में आज 243 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2073 हो गई है। 

तेलंगाना में आज 127 नए मामले
तेलंगाना में आज 127 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3147 हो गई है: तेलंगाना स्वास्थ्य विभाग

हिमाचल प्रदेश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 383
हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 383 हो गई है, जिसमें 199 सक्रिय मामले हैं और 175 ठीक हो चुके हैं: हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग
09:48 PM, 04-Jun-2020

गोवा में 40 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 166 हुई

गोवा में आज कोरोना के 40 नए मामले सामने आए। इसी के साथ यहां संक्रमितों का कुल आंकड़ा 166 हो गया है, जिनमें 109 मामले सक्रिय हैं।

पश्चिम बंगाल में 10 जून से फिर से शुरू होगी टीवी धारावाहिकों की शूटिंग
पश्चिम बंगाल के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अरूप बिस्वास ने कहा कि टीवी धारावाहिकों की शूटिंग 10 जून से फिर से शुरू होगी, लेकिन सेट पर किसी भी बाल कलाकार को अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, 65 वर्ष से अधिक आयु के अभिनेता लिखित में यह अंडरटेकिंग दें कि  वे स्वेच्छा से शूटिंग के लिए आ रहे हैं। इसके बाद काम में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
09:44 PM, 04-Jun-2020

हरियाणा में आज 327 नए मामले

हरियाणा में आज 327 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 3281 हो गई है, जिनमें 1123 ठीक/डिस्चार्ज और 24 मौतें शामिल हैं। 
09:38 PM, 04-Jun-2020

गुजरात में पिछले 24 घंटे में 492 नए मामले, 33 लोगों की मौत

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 492 नए मामले सामने आए और 33 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 18,601 हो गई है, जिनमें 12,667 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 1155 लोगों की मौत हुई है। 
09:38 PM, 04-Jun-2020
राजस्थान में आज शाम 8:30 बजे तक संक्रमण के 210 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 9862 हो गई हैं, जिनमें 2545 मामले सक्रिय हैं।
09:30 PM, 04-Jun-2020

मध्य प्रदेश में आज संक्रमण के 174 नए मामले, छह की मौत

मध्य प्रदेश में आज कोरोना संक्रमण के 174 नए मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8762 हो गई है और मौत का आंकड़ा 377 पहुंच गया हैः राज्य स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
09:30 PM, 04-Jun-2020

जम्मू और कश्मीर में आज 285 नए मामले

जम्मू और कश्मीर में आज 285 नए मामले सामने आए, जिनमें से 222 कश्मीर से और 63 जम्मू से हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 3142 हो गई है, जिनमें से 2059 मामले सक्रिय हैं।
09:02 PM, 04-Jun-2020
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने धार्मिक स्थानों और पूजा स्थलों में कोरोना वायरस के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 65 साल से अधिक उम्र के व्यक्ति, बीमार लोग, गर्भवती महिलाएं और 10 साल से कम उम्र के बच्चे घर पर ही रहें। इसके अलावा रेस्टोरेंट में बिना लक्षण वाले कर्मचारियों और ग्राहकों को ही अनुमति दी जाएगी। इसके लिए प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर डिस्पेंसर और थर्मल स्क्रीनिंग का प्रावधान अनिवार्य कर दिया गया है।
08:54 PM, 04-Jun-2020
देहरादून के जिलाधिकारी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार शाम सात बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक शहर में लॉकडाउन सख्ती से लागू होगा। 
08:51 PM, 04-Jun-2020

लॉकडाउन की वजह से सरकार को भी काफी नुकसान पहुंचा है-हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सिर्फ एमएसएमई और बड़े उद्योग ही नहीं बल्कि लॉकडाउन की वजह से सरकार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इन सब चीजों का आकलन किया जा रहा है। किस तरीके से अर्थव्यवस्था आगे बढ़े इस पर सरकार चिंतित है और क्या बेहतर होगा इस पर निर्णय लेगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed